फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The responsibility of the chief was handed over to Mohit Jaildar

Mahendragarh-Narnaul News: मोहित जेलदार को सौंपी प्रधान की जिम्मेदारी

Wed, 20 Aug 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 20 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The responsibility of the chief was handed over to Mohit Jaildar
फोटो संख्या:-67 श्री आदर्श रामलीला कमेटी कनीना में रामलीला मंचन की तैयारियां पर चर्चा करते हुए
कनीना। श्री आदर्श रामलीला कमेटी कनीना की ओर से मंगलवार को मंचन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। कनीना मंडी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर बैठक में कमेटी के कलाकार निर्देशक मोहन सैनी ने कलाकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से श्री आदर्श रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में मोहित जेलदार को प्रधान व दिनेश यादव को उप प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि संरक्षक मंडल में रविंद्र बंसल, बाबूलाल गोयल, संजय गर्ग शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं कमेटी की ओर से इस बार नए कलाकारों को अवसर देने के लिए वीरवार तक कला का प्रदर्शन कर मंचन में भागीदारी की अपील की है। कमेटी प्रधान मोहित जेलदार ने बताया कि जो भी युवा अभिनय करना चाहता है, वह वीरवार शाम तक मंदिर में आकर अपनी कला का प्रदर्शन कर मंचन में शामिल हो सकता है। कमेटी नव नियुक्त प्रधान मोहित जेलदार ने बताया कि कनीना की ऐतिहासिक रामलीला का 19 सितंबर से मंचन किया जाएगा। पूर्व में अभिनय कर चुके वरिष्ठ कलाकार अब नए कलाकारों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। महेंद्र मित्तल,मास्टर शेरसिंह रोहिल्ला, सुभाष मित्तल व अन्य कलाकार युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed