फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The residents of Pali village are grappling with unpaved roads, hazardous high-tension power lines, and inadequate amenities.

Mahendragarh-Narnaul News: कच्चे रास्ते, खतरे की हाईटेंशन लाइन और अधूरी सुविधाओं से जूझ रहे पाली गांव के लोग

Wed, 03 Jun 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The residents of Pali village are grappling with unpaved roads, hazardous high-tension power lines, and inadequate amenities.
फोटो संख्या:60 राजेश गोयल
महेंद्रगढ़। जिले का पाली गांव विकास के दावों के बीच बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है। गांव के लोग आज भी ढाणियों तक पहुंचने के लिए कच्चे और खराब रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं। गांव से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन भी लोगों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई है।
विज्ञापन

अमर उजाला के मेरा गांव मेरी शान अभियान के तहत बुधवार को गांव में लगी चौपाल में ग्रामीणों ने कई समस्याएं रखीं। साथ ही अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की गई और उन्होंने भी समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ढाणियों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को पक्का करने, घरेलू बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाने, सीवर व्यवस्था विकसित करने और गांव से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन को हटाने, गांव में रबड़ केबल से बिजली आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पार्क निर्माण, राजीव गांधी खेल परिसर में सुविधाओं का विस्तार, प्रशिक्षक की नियुक्ति, ग्राम सचिवालय और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए बजट जारी करने की मांग भी रखी।
इस संबंध बिजली विभाग एसडीओ, डीएसओ, लोकनिर्माण विभाग एक्सईएन से बात की गई और समस्याओं से अवगत कराया। अधिकारियों ने भी इन समस्याओं पर संज्ञान लेने और गांव का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया।
बॉक्स
गांव के साथ करीब 8 ढाणियां लगती हैं। यहां तक पहुंचने वाले रास्ते सालों से कच्चे हैं। बरसात में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। ढाणियों में घरेलू बिजली नहीं है, इसलिए हमारे बच्चे आज भी पढ़ाई के लिए दीया-चिमनी का सहारा लेने को मजबूर हैं।-पवन सिंह, ग्रामीण
-------------
गांव में सीवर व्यवस्था नहीं होने से बारिश में जलभराव हो जाता है। नालियों से दूषित पानी निकासी नहीं हो पाती है। अगर सीवर बनाया जाए तो गांव में जलभराव नहीं होगा और गांव भी स्वच्छ व सुंदर रहेगा।-राजेश गोयल, ग्रामीण
-----------
आंगनबाड़ी केंद्र बनने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। फिलहाल आठों केंद्र कंडम हैं और केवल तीन में ही काम किया जा रहा है। पंचायत भवन भी सुरक्षित नहीं है। -पंकज जोशी, पंच
------
गांव से 33 केवी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसके नीचे 35 घर हैं और इससे दो हादसे भी हो चुके हैं। बिजली निगम अधिकारी काम से पल्ला झाड़ रहे हैं और एक-दूसरे विभाग के चक्कर लगवा रहे हैं। -कैप्टन विक्रम सिंह, ग्रामीण
-----------
राजीव गांधी खेल परिसर में करीब 150 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खेल मैदान बनाकर और कम से कम 3 कोच की नियुक्ति व खेल सामान उपलब्ध करा करना चाहिए।-संदीप तंवर, बीजेआरडी स्टेडियम, प्रबंधक
----------
गांव में पंचायत के पास खुद का भवन नहीं है और उधारी के भवन में दरी बिछाकर पंचायत करनी पड़ रही है। गांव में प्रस्तावित ग्राम पंचायत भवन भी अभी तक नहीं बन पाया है और किसी प्रकार का बजट जारी हो पाया हे।-भंवर सिंह, प्रधान, मंदिर कमेटी
-------------
गांव में एक पार्क बनाया जाना था और इसके लिए दो बार एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है लेकिन अभी तक इस पर संज्ञान नहीं लिया गया है।-जयबीर सिंह, ग्रामीण
-------------
गांव में 14 जोहड़ हैं और तीन जोहड़ों अलावा सभी की पाइपलाइन टूटी हुई हैं। इससे इनमें पानी नहीं भर पाता है। गर्मी में पशु-पक्षी पानी के लिए भटकते रहते हैं और इनको पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
-वीन सिंह, पूर्व सैनिक
------------
- वर्जन:
ग्रामीणों की सभी समस्याओं और मांगों को लिख लिया है। इनके लिए पहले से ही एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास भेजे गए हैं लेकिन अभी तक किसी पर भी सरकार की मंजूरी नहीं आई है। बजट के अभाव में गांव का विकास रुक गया है। बिजली आदि समस्या के लिए अधिकारी कोई रूचि नहीं दिखा रहे हैं। -देशराज सिंह फौजी, सरपंच
------------
वर्जन- 1
गांव में एचटी लाइन के ट्रांसफर का मुद्दा उनके संज्ञान में है। यह अंडर प्रोसेस है, बीच में कुछ दुकानों को लेकर कुछ परेशानी आ रही है जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा। ग्राम पंचायत का भवन, पार्क, आंगनवाड़ी केंद्रों व जोहड़ों की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ गांव का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।-आईएएस योगेश सैनी, उपमंडल अधिकारी, महेंद्रगढ़
वर्जन - 2
एचटी लाइन को ट्रांसफर करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह गांव मेरा गांव जगमग योजना के तहत शामिल है। गांव के कुछ हिस्से में इंसुलेटिड केबल बिछाने का काम शेष है। जल्द ही टीम के साथ गांव का निरीक्षण किया जाएगा। -संजय कुमार, उपमंडल अधिकारी, बिजली वितरण निगम लिमिटेड, सब डिविजन आकोदा
-------------
- वर्जन- 3

हाल ही में राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत कराई गई है। जल्द ही खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के दायरे में विस्तार किया जाएगा। विशेषज्ञ कोच की तैनाती को लेकर प्रयास चल रहे हैं। प्रदेश के खेल विभाग को भी अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही कोच मिल जाएगा।-नरेंद्र कुंडु, जिला खेल अधिकारी, महेंद्रगढ़



फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

फोटो संख्या:60 राजेश गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article