फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The reins of working of electricity consumers are in the hands of raw employees

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली उपभोक्ताओं का काम काज करने की बागडोर कच्चे कर्मचारियों के हाथ में

Thu, 08 Jun 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 08 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The reins of working of electricity consumers are in the hands of raw employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी अटेली। बिजली निगम कार्यालय अटेली के बिजली बिल व अन्य कार्याें के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कच्चे कर्मचारियों के हाथ में इन कार्याें की बागडोर होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। जबकि निगम के कर्मचारियों व अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
बता दें कि बिजली उपभोक्ता अपने बिजली के बिल को ठीक करवाने के लिए जब कार्यालय में दस्तक देते हैं तो वहां कच्चे कर्मचारियों द्वारा कहा जाता है कि यह कार्य करना उनके हाथ में नहीं है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को निराशा का मुंह देखना पड़ रहा है। बताया जाता है कि कार्यालय में कच्चे कर्मचारी ही कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करते हैं जिनके हाथ में कोई पावर नहीं है। कच्चे कर्मचारी उपभोक्ताओं को कर्मचारी व अधिकारी के पास जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो रही है। ऐसे हालात में दिनभर चक्कर लगाने के बाद भी उपभोक्ताओं को निराशा होकर अपने गंतव्य को लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

उपभोक्ता बलवीर सिंह, दयाराम, जयकिशन, दयाचंद, जय सिंह व रामकिशन आदि का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी कार्य की करने की बजाय उपभोक्ताओं को टरकाऊ नीति अपनाते रहते हैं। उपभोक्ताओं ने विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि कच्चे कर्मचारियों के स्थान पर कार्य के जानकार कर्मचारियों को बैठाया जाए ताकि उन्हें अपने कार्य के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कुछ नहीं है कर्मचारी अपने कार्य से बचते हैं। फिर भी इन कर्मचारियों को समझा दिया गया है आगे से इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं होगी। उपभोक्ताओं का काम प्राथमिकता से किया जाएगा।--दीपक कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed