फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The reign of two stalwarts ends... One was removed by the party, the other was rejected by the public.

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिग्गजों का राज समाप्त... एक का पार्टी ने पत्ता काटा, दूसरे को जनता ने नकारा

Wed, 09 Oct 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Oct 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The reign of two stalwarts ends... One was removed by the party, the other was rejected by the public.
फोटो संख्या:64- ​बीजेपी प्रत्याशी  कंवर सिंह--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर पिछले 42 सालों से चले आ रहे दो दिग्गजों के राज को भाजपा से कंवर सिंह यादव ने पहली ही बार में उखाड़ दिया।
विज्ञापन

वर्ष 1982 से 2019 तक लगाकर कांग्रेस की ओर से राव दान सिंह व भाजपा की ओर से प्रो. रामबिलास शर्मा की चौधर महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर रही थी। हॉट सीट महेंद्रगढ़ पर भाजपा ने अंतिम समय में टिकट को लेकर निर्णय लिया। भाजपा की सीट पर 42 सालों से चुनाव लड़ते आ रहे प्रो. रामबिलास शर्मा का टिकट काटकर एक धुरंधर का पत्ता काट दिया। वहीं वर्ष 2000 से 2009 तक जीत की हैट्रिक लगाने वाले कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह को मात देकर 42 सालों से चले आ रहे दो कद्दावरों के राज को समाप्त कर दिया है।

1952 में संयुक्त पंजाब के समय अस्तित्व में आई महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर वर्ष 19982 से 2019 तक के चुनावों में भाजपा की ओर से प्रो. रामबिलास शर्मा ने पांच बार भाजपा का कमल खिलाया था। कांग्रेस की ओर से वर्ष 2000 के चुनावों में मैदान में उतारे प्रत्यााशी राव दान सिंह ने 2009 तक जीत की हैट्रिक लगाकर चौधर हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2019 में भाजपा की लहर के बावजूद भी राव दान सिंह ने महेंद्रगढ़ सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डाली थी। इस चुनाव में कंवर सिंह यादव ने पहली बार व भाजपा ने छठी बार महेंद्रगढ़ में कमल खिला दिया है।

फोटो संख्या:64- बीजेपी प्रत्याशी  कंवर सिंह--संवाद

फोटो संख्या:64- बीजेपी प्रत्याशी  कंवर सिंह--संवाद

फोटो संख्या:64- बीजेपी प्रत्याशी  कंवर सिंह--संवाद

फोटो संख्या:64- बीजेपी प्रत्याशी  कंवर सिंह--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed