फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The rally gave the message of Beti Bachao Beti Padhao

Mahendragarh-Narnaul News: रैली से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया

Mon, 29 Jul 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 29 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
The rally gave the message of Beti Bachao Beti Padhao
फोटो नंबर-01बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट व स्टाफ सदस्य। स्त्रोत
नांगल चौधरी/निजामपुर।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी जाट की 16 हरियाणा महिला बटालियन एनसीसी कैडेट ने सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली।
प्राचार्य राजकुमार आटला ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव के विभिन्न रास्तों से होते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुई। प्राचार्य राजकुमार आटला ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य सरकार की ओर से बेटियों को सहायता उपलब्ध करवाकर आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत लड़कियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को शुरू किया गया है। लोगों को इन योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए।

एनसीसी इंचार्ज रसायन विज्ञान प्रवक्ता स्नेहा ठहिया ने कहा कि अब बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। बेटियां हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे निकल रही हैं। इस मौके पर विद्यालय के डीपीई राजेंद्र सिंह ने गांव में रैली के माध्यम से लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भारत को स्वर्ग बनाओ। उन्होंने कहा कि लड़कियों को समान अधिकार है, उन्हें बचाएं, उन्हें शिक्षित करें और भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। इस मौके पर प्रवक्ता भूगोल अशोक कुमार व मानसिंह, प्रवक्ता कंप्यूटर विज्ञान अनिल, कंप्यूटर अध्यापक विक्रम सिंह, प्रवक्ता रसायन विज्ञान ममता कुमारी, प्रवक्ता गणित पुष्प लता, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान राधे श्याम, संस्कृत प्रवक्ता महेश शर्मा, प्रवक्ता वाणिज्य सोबिया शर्मा, विज्ञान प्रवक्ता राकेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed