फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The punch of Manashvi Nagar from West Zone and Anshika from North Zone was heavy.

Mahendragarh-Narnaul News: वेस्ट जाेन से मानश्वी नागर व नॉर्थ जाेन से अंशिका का पंच पड़ा भारी

Sun, 19 Nov 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The punch of Manashvi Nagar from West Zone and Anshika from North Zone was heavy.
कनीना(महेंद्रगढ़)। सीबीएसई नेशनल बाॅक्सिंग चैंपियनशिप स्पर्धा के दूसरे दिन दुबई के दो खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अनेक रोचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में अब तक कुल 352 मैच खेले गए। दूसरे दिन कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुरजाराम सिहाग पूर्व सहायक उप खेल निदेशक राजस्थान द्वारा किया गया।
विज्ञापन

अंडर-17 लड़कियों में 36 किलोग्राम भार वर्ग ने वेस्ट जोन-ए की मानश्वी नागर ने नाॅर्थ जोन-1 बी की सिमरत को, नाॅर्थ जोन-1 ए की वंशिका ने फाॅर्न ईस्ट जोन- ए की स्वास्तिका किसो पोता को हराया। साउथ जाॅन-1 ए की लिथेगा जागन वेस्ट जोन-बी की दिक्षिता कुमारी से हारी, नॉर्थ जोन-2 ए की नवजोत कौर एचटी की खुशी को परास्त किया। नॉर्थ जाेन-2 ए की गुंजन ने नोर्थ जाेन-2 बी की शाक्षी को हराकर आगामी राउंड में प्रवेश किया। वहीं नॉर्थ जोन-1 ए की मीनाक्षी ने कि सेंट्रल जाेन- ए की प्राक्षी यादव, वेस्ट जाेन-ए की दिव्या शर्मा ने वेस्ट जाेन-बी की अन्नया कंवर को परास्त किया। एचटी की खुशी ने साउथ जाॅन-1 ए कि बी राघवी को को मात दी। वहीं नॉर्थ जाेन-2 ए की जिया ने नाेर्थ जाेन- 1 बी की कोमल भट्ट को हराया। नॉर्थ जाेन-1 ए कि रिया नागर कोटी साउथ जाेन-2 बी की स्मृधी छावन को ढेर किया। नॉर्थ जाॅन-2 बी की दीक्षा एचटी की अमिशा से जीती, सेंट्रल जाेन-बी की तनिषा ने ईस्ट जाेन-बी की सभ्यता परिहार को कराया। नॉर्थ जाेन-2 ए की हर्षिता ने एचटी दिप्ती शर्मा को हराया। इसी तरह सेंट्रल जाेन-ए कि हिमानी ने नॉर्थ जाेन-2 बी की अंशू को रिंग से बाहर किया।
विज्ञापन

मेहमानवाजी से गदगद हुए विदेशी खिलाड़ी, बोले यहां खेलों के लिए उचित माहौल है:
दुबई में बने हुए सीबीएसई स्कूल और हिंदुस्तान के स्कूलों में काफी फर्क नजर आया। यहां पर अनुशासन खेल के प्रति एक-दूसरे की भावना बहुत अच्छी है। यहां खिलाड़ी एक-दूसरे के प्रति प्रेमभाव रखते हैं। यहां का खाना लाजवाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- समक्ष त्यागी, दुबई।

भारत में पहली बार किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है। यहां खेल के लिए उचित माहौल है। यहां की प्रतिभाएं विश्वभर में अपने सराहनीय प्रदर्शन के दम पर नाम चमका चुकी हैं। हमने भारत के खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखा है। यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ियों को दुबई की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया गया ।
- आर्यमन सैनी, दुबई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed