फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The public is troubled by the lack of toilets in the main markets of the city.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के मुख्य बाजारों में शौचालय नहीं होने से परेशान आमजन

Wed, 19 Nov 2025 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The public is troubled by the lack of toilets in the main markets of the city.
फोटो नंबर-20पुल बाजार के पास बदहाल पड़े मोबाइल शौचालय। संवाद
नारनौल। शहर के मुख्य बाजार महावीर मार्ग से लेकर पुल बाजार तक एक भी शौचालय नहीं होने के कारण आमजन लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। करीब दस साल पहले पुल बाजार के पीछे छलक नाले के पास मोबाइल शौचालय रखे गए थे जो फिलहाल बदहाल अवस्था में पड़े हैं।
विज्ञापन

वहीं, बाजार में खरीदारी के लिए भी सबसे ज्यादा महिलाएं ही आती है। ऐसे में बाजार के अंदर शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को ऐसी स्थिति में या तो बाजार के कुछ बड़े शोरूम या फिर पुल बाजार के पीछे खुले स्थान पर ही जाना के लिए मजबूर होना पड़ता हैं।
विज्ञापन

बाक्स
बाजार में सार्वजनिक शौचालय होना बहुत जरूरी है। शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। प्रशासन को इस पर गंभीरता के साथ विचार करना चाहिए।-मिथलेश, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
शहर के बाजार में अब महिलाएं बड़ी संख्या में दुकानों पर भी बैठने लगी हैं और सबसे ज्यादा खरीदारी करने के लिए भी आती है। बाजार में शौचालय नहीं होने के कारण खरीदारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है।-सीमा, ग्राहक
बाक्स
महावीर मार्ग से आजाद चौक तक शहर का मुख्य बाजार होने के बाद भी यहां कहीं सार्वजनिक शौचालय नहीं है। शौचालय नहीं होने के कारण दुकानदारों को छलक नाले के पास खुले में पेशाब के लिए जाना पड़ता हैं। -शुभम गर्ग, ग्राहक
बाक्स
पुल बाजार में दस साल पहले छलक नाले के पास मोबाइल शौचालय रखे गए थे। अब वे भी बदहाल अवस्था में पड़े हैं। महावीर मार्ग से आजाद चौक तक कम से कम दो स्थानों पर पुरुष व महिलाओं के अलग-अलग शौचालय होने चाहिए।- आशु सोनी, ग्राहक


वर्जन
बाजार में शौचालय बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही टेंडर लगाकर बाजार में सभी सुविधाओं से युक्त शौचालय बनवाए जाएगें।-सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed