फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The protest of the lawyers going on to name the district Narnaul has been postponed

जिले का नाम नारनौल करने को लेकर चल रहा वकीलों का धरना स्थगित

Tue, 06 Apr 2021 10:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
The protest of the lawyers going on to name the district Narnaul has been postponed
जिले का नाम नारनौल करने की मांग को लेकर वकील करीब दो माह से धरना दे रहे थे। मंगलवार को राज्यमंत्री के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन नारनौल का धरना व हड़ताल तीन फरवरी से चल रहा था। जिसमें प्रमुख रुप से जिले का नाम नारनौल करने और जिला बचाओ संघर्ष के लिए आंदोलन किया जा रहा था। इस लंबी अवधि के आंदोलन के दृष्टिगत लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसको देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव राज्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से बार एसोसिएशन नारनौल के नवनिर्वाचित प्रधान अशोक यादव से संपर्क किया। क्षेत्र की जनता की परेशानी के दृष्टिगत आंदोलन में धरने को खत्म करने के लिए अनुरोध करते हुए आश्वासन दिया कि नारनौल की जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने देंगे। राज्यमंत्री ने इस आश्वासन के साथ बार प्रधान अशोक यादव ने बार रूम में मंगलवार को बैठक की। जिसमें जिला बार एसोसिएशन नारनौल से संबंधित अधिवक्ताओं ने भाग लिया। राज्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन की जानकारी सदस्यों को दी गई। संघर्ष समिति में सहयोग देने वाले नारनौल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व गणमान्य व्यक्तियों से भी विचार-विमर्श किया। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव के वायदे के दृष्टिगत जिला बार एसोसिएशन नारनौल व संघर्ष समिति अपना धरना व आंदोलन स्थगित करती है। यदि आवश्यकता पड़ी तो दोबारा इस के आंदोलन के बारे में रणनीति तैयार करके आगामी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी, व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल, सुरेश यादव, बलदेव सिंह, विजयपाल चौधरी, ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश मेहता, यादव सभा के कार्यकारी प्रधान अशोक यादव व गिरिबाला यादव, करण सिंह यादव एडवोकेट, विजय यादव, बीएस भारद्वाज, भानी सहाय वाल्दिया, मोहन लाल शर्मा, हरिराम सैनी, ओम प्रकाश यादव, चंद्र प्रकाश गुर्जर एडवोकेट, पीसी गुप्ता एडवोकेट, सुरेंद्र संघी,सुभाष यादव, केशव सिंह, व्यापारिक संगठनों से शंकरलाल वधवा, अनिल जैन, नरेश गोगिया, सुरजीत सिंह अरोड़ा,संदीप नूनीवाला, अजीत सैनी, धर्मवीर यादव व संजय गर्ग ने धरना समाप्त करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed