फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The procession showcased a magnificent blend of faith and Indian culture.

Mahendragarh-Narnaul News: शोभायात्रा में दिखा आस्था और भारतीय संस्कृति का भव्य संगम

Fri, 23 Jan 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The procession showcased a magnificent blend of faith and Indian culture.
फोटो 26शोभा यात्रा में शामिल ऊंटों का झुंड।संवाद
नारनौल। भव्य श्रीराम कथा से पहले शुक्रवार को शहर में विशाल और दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा के साथ ही श्री रामकथा महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। शोभायात्रा में आस्था और भारतीय संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

शोभायात्रा सुबह 11 बजे हुडा सेक्टर-1 स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई, इसके बाद महाबीर चौक, हीरो होंडा चौक से होते हुए जोरासी धाम पर पहुंची। वहीं, आसमान से भी हेलिकाॅप्टर से शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

इनमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मनोहारी झांकियां, सुसज्जित रथ और धार्मिक प्रतीकों से सजे वाहन घोड़े, ऊंट और हाथी, पारंपरिक बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और भजन मंडलियां राम नाम के जयघोष करते श्रद्धालु, संत-महात्मा, महिलाएं, युवा और बच्चे शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर राममय वातावरण में डूबा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान देश-विदेश में विख्यात जगतगुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। यह कथा 30 जनवरी तक चलेगी जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचेंगे।

बता दें कि यह श्री रामकथा आर्यवर्त सेवा न्यास की ओर से करवाई जा रही है। इसके संस्थापक विनीत पिलानिया ने बताया कि श्री रामकथा को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed