फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The process of making IMT will be faster: Rao Dan Singh

आईएमटी बनाने की प्रक्रिया तेज होगी : राव दान सिंह

Sun, 29 Sep 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 29 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
The process of making IMT will be faster: Rao Dan Singh
फोटो संख्या:76-वि​भिन्न गांवों में  ग्रामीणों को संबो​धित करते कांग्रेस  प्रत्याशी राव दान सिंह
महेंद्रगढ़। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार में लगे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि नेता कम प्रचार कर रहे हैं और जनता ज्यादा कर रही है। पिछले 10 साल से हरियाणा का किसान, मजदूर, महिला व युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। अग्निवीर योजना ने हरियाणा के युवाओं के साथ ही नहीं देश की युवाओं में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।
विज्ञापन

हम गरीबी कम करने को लेकर संवेदनशील है। कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से गांव खुडाना आईएमटी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक धरातल पर कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। कांग्रेस की सरकार बनते ही आईएमटी बनाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा को औद्योगिक हब बनाने में और गुरुग्राम को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने में कांग्रेस का बड़ा योगदान है। कांग्रेस की इतनी वर्षों की मेहनत को भाजपा ने 10 साल में ही खत्म कर दिया। आज हरियाणा हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। टीकाराम जुली ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी कम करने में अपना बहुमूल्य समय लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed