फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The problem of the broken culvert pipe on the Bhungarka to Untoli road will be resolved; the project will cost Rs. 3.20 lakh.

Mahendragarh-Narnaul News: भुंगारका से उंटोली मार्ग पर कल्वर्ट पाइप टूटने से मिलेगी निजात, 3.20 लाख होंगे खर्च

Sun, 25 Jan 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The problem of the broken culvert pipe on the Bhungarka to Untoli road will be resolved; the project will cost Rs. 3.20 lakh.
नारनौल। नारनौल-नांगल चौधरी मार्ग पर भुंगारका से उंटोली गांव के बीच कल्वर्ट पाइप कई बार टूट चुका था। इसके स्थाई समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी ने 3.20 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

वहीं जीएसएसएस बनिहाड़ी के कार्यालय और पुस्तकालय कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा। जीएसएसएस भुंगारका में 9 एकड़ भूमि पर निर्माण किया जाएगा।
साथ ही जीएसएसएस नियामतपुर में कार्यालय, विज्ञान कक्ष, गतिविधि कक्ष और दीवार का निर्माण करवाया जाएगा। इन तीनों कार्यों पर करीब 1.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया है। तीनों जीएसएसएस को लेकर लंबे समय से प्रक्रिया चल रही थी जिसका अब कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



पेयजल के लिए 18.17 लाख होंगे खर्च

कोरियावास मेडिकल कॉलेज के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पथ और सड़क का निर्माण, हेड वर्क्स पाइपलाइन, मुख्य पाइपलाइन की ऊंचाई बढ़ाना, स्लुइस वाल्व, अग्निशमन प्रणाली और पंपिंग मशीनरी तथा इससे संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे। इस पर जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 18.17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय में बनाया जाएगा ट्यूबवेल

नारनौल कोर्ट परिसर में पीडब्ल्यूडी की तरफ से ट्यूबवेल बनाया जाएगा। जिस पर करीब 3.74 लाख रुपये खर्च होंगे। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने टेंडर भी जारी कर दिया है। जिसमें पांच एचपी की मोटर लगाई जाएगी। अब ट्यूबवेल बनने से गर्मियों के दिनों में कोर्ट परिसर में पानी की किल्लत नहीं होगी।



भुंगारका से उंटोली सड़क मार्ग पर कल्वर्ट पाइप बार बार टूट रहा था जिसके स्थाई समाधान के लिए 3.20 लाख रुपये में टेंडर जारी कर दिया है।-नरेंद्र यादव, एसडीओ पीडब्ल्यूडी नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed