{"_id":"69656121ab528bf44d095a86","slug":"the-presence-of-monkeys-and-cattle-at-the-bus-stand-poses-a-risk-of-accidents-narnol-news-c-196-1-nnl1005-134758-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड पर बंदरों व गोवंश से बना हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड पर बंदरों व गोवंश से बना हादसों का खतरा
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16बस स्टैंड परिसर में खड़े गोवंश। संवाद
नारनौल। स्थानीय बस स्टैंड परिसर में बंदरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं खाने की तलाश में गोवंश भी विचरण करते रहते हैं जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। बस स्टैंड परिसर में प्रवेश द्वार से सुबह व शाम के समय गोवंश प्रवेश कर जाते हैं।
कई बार गोवंश की आपस में लड़ाई के कारण बस के संचालन में भी बाधा आती है और यात्रियों को भी चोट लगने का खतरा बना रहता है। वहीं बंदर यात्रियों के हाथ से खाने-पीने की वस्तुएं छिन कर भाग जाते हैं।
खाली बसों में घुस कर बस की सीट फाड़ देते हैं और बसों का नुकसान पहुंचाते हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए बस स्टैंड प्रशासन द्वारा कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन :
बस स्टैंड में गोवंश के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए प्रवेश द्वार पर कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। वहीं बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया है। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो