फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The preparation of the story is complete, Shrimad Bhagwat Katha will start from today

Mahendragarh-Narnaul News: कथा की तैयारी हुई पूर्ण, आज से होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Sat, 18 Mar 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
The preparation of the story is complete, Shrimad Bhagwat Katha will start from today
नारनौल। श्री गौ गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में आचार्य बजरंग शास्त्री की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, जिसमें फैसला किया गया कि धर्म कि रक्षा के लिए समय-समय पर धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए। संस्था के प्रधान महेंद्र नूनिवाला ने बताया कि श्री कल्लुमल धर्मार्थ बगीची मौ. खड़खडी नारनौल में 19 से 25 मार्च तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथा व्यास आचार्य बजरंग शास्त्री महाराज भक्तों को कथा अमृत का रसपान करवाएंगे। संस्था के संयोजक विजय जिंदल ने बताया कि सुबह प्रभात फेरी 6:30 बजे एवं कथा का समय दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक का रहेगा। 26 मार्च को यज्ञ में पूर्णाहुति होगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। संजय गर्ग ने बताया कि सभी कार्यों के लिए सभी सदस्यों को भिन्न-भिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस अवसर पर महेश भालोठीया, महेंद्र नूनीवाल, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र गोयल, विजय जिंदल, संजय गर्ग, मनीष शास्त्री, विनोद सोनी, प्रदीप संघी, राजेंद्र गुप्ता, सोमदेव, मनोज अग्रवाल, राकेश बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed