फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The possession of three acres of agricultural land of the Nagar Panchayat was removed and a notice of Rs 3 lakh was handed over

Mahendragarh-Narnaul News: नप की तीन एकड़ कृषि भूमि से कब्जा हटवा थमाया 3 लाख का नोटिस

Thu, 27 Mar 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The possession of three acres of agricultural land of the Nagar Panchayat was removed and a notice of Rs 3 lakh was handed over
फोटो नंबर-15बिना नक्शा पास करवाए बनाए जा रहे भवन पर सील लगाते नगर परिषद के अधिकारी।
नारनौल। नगर परिषद की टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगह पर अवैध कब्जे हटाए, साथ ही नोटिस भी दिया गया। यह कार्रवाई जिला नगर आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा के दिशा निर्देश पर हुई। नगर परिषद की सबसे बड़ी कार्रवाई कोरियावास रोड पर नगर परिषद की तीन एकड़ कृषि भूमि के संबंध में की गई।
विज्ञापन

इस जमीन पर कब्जाधारी के खिलाफ 2018 से कब्जा करने के आरोप है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से कब्जाधारी को 3 लाख रुपये का नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा नगर परिषद की टीम ने सीआईए रोड पर भी लगभग 500-600 गज जमीन से कब्जा हटवाकर अपने कब्जे में ली है। नगर परिषद की टीम ने तीन ऐसे भवनों को भी सील लगाई है जो बिना नक्शा पास करवा बनाए जा रहे थे। इसी प्रकार नीरपुर में भी पंचायती जमीन से नगर परिषद ने कब्जा हटवा कर अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि इसके अलावा नगर परिषद के अधिकारियों ने रेवाड़ी रोड पर दुकानों के सामने अवैध तरीके से लगे होर्डिंग तथा यूनिपोल को भी हटाया है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों भी नगर परिषद ने इससे पहले भी कई जगहों से नगर परिषद की जमीन से अवैध कब्जे हटाए हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर परिषद की जमीन से सभी अतिक्रमण व कब्जा हटाकर जनहित में भूमि का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed