फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The portal was opened four times, yet 43% of graduate seats remained vacant.

Mahendragarh-Narnaul News: 4 बार खोला गया पोर्टल फिर भी स्नातक में 43 प्रतिशत सीटें रिक्त

Wed, 05 Nov 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The portal was opened four times, yet 43% of graduate seats remained vacant.
फोटो नंबर-19नारनौल ​स्थित राजकीय महाविद्यालय। संवाद - फोटो : सनातन धर्म मंदिर, आर्य नगर को देवदिवाली के मौके पर भव्य रूप से सजाया गया। संवाद
नारनौल। उच्च शिक्षा विभाग ने रिक्त सीट पर दाखिले के लिए चार बार पोर्टल को खोला फिर भी राजकीय महाविद्यालय में स्नातक में करीब 43 प्रतिशत और स्नातकोत्तर में करीब 12 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में स्नातक में 6 कोर्स में 1540 सीटें हैं। इसमें 868 सीट पर दाखिला हुआ है। स्नातकोत्तर स्तर में 15 कोर्स में 550 सीटें उपलब्ध है, जिसमें से 484 सीट पर दाखिला हो चुका है और 66 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा रिक्त सीटें बीए और बीएससी फिजिकल साइंस में हैं। बीए में 660 सीट में 383 सीटों पर दाखिला हुआ है। वहीं बीएससी फिजिकल साइंस में उपलब्ध 400 सीट में 170 सीट पर दाखिला हुआ हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम दाखिले के कारण : गत वर्ष भी स्नातक व स्नातकोत्तर में कई सीटें रिक्त रह गई थीं, जिन पर दाखिला ही नहीं हुआ था। जिसका मुख्य कारण है रोजगारपरक कोर्स का नहीं होना। वहीं बड़े शहरों में दाखिला लेना अनेक छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। बीसीए कोर्स रोजगार परक कोर्स की श्रेणी में आता है और स्नातक स्तर में केवल इसी कोर्स में उपलब्ध सभी सीट पर दाखिला हुआ है। बीसीए में कुल 40 सीट उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed