{"_id":"6a09ff52aa8afaf3a0032988","slug":"the-players-practiced-volleyball-with-the-army-team-narnol-news-c-196-1-nnl1005-140062-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सेना की टीम के साथ खिलाड़ियों ने किया वॉलीबॉल का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सेना की टीम के साथ खिलाड़ियों ने किया वॉलीबॉल का अभ्यास
विज्ञापन
फोटो नंबर- 23मौखुता खेल नर्सरी में खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल का अभ्यास करती सेना की टीम। स्रोत
नारनौल। गांव मौखुता में संचालित वॉलीबॉल खेल नर्सरी में आठ जाट रेजिमेंट की टीम खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने पहुंची। सेना की टीम ने खिलाड़ियों को किट भी वितरित की गई। सेना की टीम ने खिलाड़ियों को अनुशासन व नियमित अभ्यास के प्रति जागरूक किया और वॉलीबॉल के गुर सिखाए।
कोच धर्मपाल सिंह ने बताया कि सेना की टीम नियमित अंतराल पर खेल नर्सरी में अभ्यास करने के लिए आती है और वर्ष में एक बार टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें सेना की टीम सहित अनेक बड़ी टीमें भाग लेती है।
उन्होंने बताया कि इसी का परिणाम है कि मौखुता खेल नर्सरी में अभ्यास करने वाले अनेक खिलाड़ी खेल कोटे के तहत सेना में शामिल होकर मातृ भूमि की रक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
सेना की टीम के साथ अभ्यास करने से प्रतियोगिता के दौरान कैसे खेलें, यह सीखने को मिला। जवानों के साथ अभ्यास करने के लिए रोमांचक अनुभव रहा। -तनीष, वॉलीबॉल खिलाड़ी
-- -- -- --
अभ्यास के दौरान सैनिकों के जीवन को नजदीक से देखने को मिला। अनुशासन और निरंतरता एक बेहतर खिलाड़ी और सैनिक बनने के लिए अनिवार्य है। मैं भी सेना में शामिल होकर देश सेवा करना चाहता हूं। -प्रशांत, वॉलीबॉल खिलाड़ी