{"_id":"69f6400f197b12223407a36f","slug":"the-players-fate-will-be-unveiled-on-may-5th-narnol-news-c-203-1-mgh1006-126142-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 5 मई को खुलेगा खिलाड़ियों की किस्मत का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 5 मई को खुलेगा खिलाड़ियों की किस्मत का पिटारा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्रिकेट खिलाड़ियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन 5 मई को जिलास्तरीय टीमों की घोषणा करने जा रहा है। फिलहाल विभिन्न जिलों में ट्रायल प्रक्रिया पूरी की जा रही है। खिलाड़ियों के लिए रोहतक के लाहली स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए गए जहां चयन किया गया है।
एसोसिएशन के जिला सचिव किशोरीलाल तिवाड़ी और प्रबंधक प्रवीण तिवाड़ी ने बताया कि इस बार जिले की चार टीमों अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग का गठन किया जाएगा। चयन पूरी तरह खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आधारित होगा।
टीमों के ऐलान के बाद चयनित खिलाड़ियों को अंतर-जिला और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें उनकी फिटनेस सुधारने और खेल की तकनीकी बारीकियां सिखाने पर जोर दिया जाएगा। यह पहल खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी।