फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The play of Lord Ram will start from today

Mahendragarh-Narnaul News: आज से शुरू होगा प्रभु राम की लीला का मंचनर

Sat, 28 Sep 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
The play of Lord Ram will start from today
फोटो नंबर-13महाराजा अग्रसैन जयंती को लेकर बैठक करती महिलाएं। स्त्रोत-संस्था
नारनौल।
विज्ञापन

अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के रंगमंच पर भगवान नारायण सेवा संस्था की ओर से भगवान राम की लीला का मंचन 29 सितंबर रविवार से शुरू किया जाएगा। रामलीला के मंचन को लेकर शनिवार को सभी तैयारी पूरी कर ली गई। भगवान राम की लीला को लेकर कलाकारों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इस बार बच्चों और युवाओं ने भी रामलीला में अभिनय करने के लिए पूरे दो महीने जमकर कर तैयारी की। भगवान राम की लीला के सुंदर मंचन को लेकर मंच पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है।

रामलीला प्रभारी दयानंद सैनी ने बताया कि श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के रंगमंच पर गत 14 वर्षों से भगवान राम की लीला का मंचन निर्बाध रूप से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला में अभिनय करने के लिए बच्चों और युवाओं में भी विशेष रूचि रही। रामलीला प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि रामलीला का आयोजन 29 सितंबर से 13 अक्तूबर तक किया जाएगा। प्रथम दिन 29 सितंबर को शिव पार्वती संवाद, शिव तलहटी, वेदवती व श्रवण कुमार की लीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि रामलीला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी कार्यकर्ताओं को उनके कार्य की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed