फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The platforms built outside the shops were demolished

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानों के बाहर बनाए गए चबूतरों को तोड़ा

Mon, 09 Dec 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 09 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
The platforms built outside the shops were demolished
महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम की ओर से दोपहर दो बजे दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एक बुलडोजर के साथ बाजार में उतरे। कर्मचारियों ने बालाजी चौके पास दुकानों के बाहर बनाए गए चबूतरों को बुलडोजर से तोड़वा दिया। इसके बाद बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड के नजदीक से दुकानों के बाहर रखा सामान का जब्त किया गया।
विज्ञापन

दुकानदार रमेश, सुरेश, प्रवीन, मनोज, प्रमोद, रामबिलास, रामसिंह ने कहा कि नपा की टीम दुकानदारों के साथ भेदभाव कर रही है। कर्मचारी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदों को खाली नहीं करवा रहे, बल्कि छोटे व्यापारियों को तंग किया जा रहा है। नपा के अधिकारियों को छोटे व्यापारियों को तंग करने की बजाय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदों को खाली करवाया जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव प्रशांत ने बताया कि नगर पालिका की टीम से सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एक सप्ताह पहले ही दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही घोषणा कर चुके है। अभियान के तहत कर्मचारियों ने जेसीबी के माध्यम से सड़क के दोनों तरफ दुकानों के बाहर बनाए गए चबूतरे को तोड़ा गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed