फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The person who attacked the police was caught selling liquor, got 20 boxes of country liquor

पुलिस पर हमला करने वाले को शराब बेचते हुए पकड़ा, 20 पेटी देसी शराब मिली

Wed, 09 Mar 2022 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
The person who attacked the police was caught selling liquor, got 20 boxes of country liquor
सदर थाना पुलिस ने गांव बलाहा कलां में अवैध तरीके से शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बलाहा कलां में एक व्यक्ति अवैध तरीके से शराब बेचने का काम करता है, जोकि पुलिस के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहा है। उक्त गांव में एक पुराने घर में रखीं शराब की पेटियों को इधर-उधर करने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने गांव बलाहा कलां में छापा मारा तो आरोपी वहां से भागने लगा पर पैर नाली में जाने से वहीं पर गिर गया। इस पर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपना नाम वीरेंद्र उर्फ पिंकू निवासी बलाहा कलां बताया। इसके बाद पुलिस ने पुराने घर की तलाशी ली तो वहां से 20 पेटी शराब बरामद हुई। वीरेंद्र उर्फ पिंकू से शराब के परमिट के बारे में बात की गई तो वह नहीं दिखा सका। इस पर सदर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed