फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The organization demonstrated the office of the executive entrepreneurs regarding the unit

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर संगठन ने कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 14 Jul 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The organization demonstrated the office of the executive entrepreneurs regarding the unit
फोटा संख्या:58- जनस्वास्थ्य अ​भियांत्रिकी विभाग कार्यालय में धरने पर बैठक कर नारेबाजी करते कर्म
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल महेंद्रगढ़ की ब्रांच के कर्मचारियों ने मंडल कार्यालय पर धरना व रोष प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जिला प्रधान रविंद्र कुमार ने की और मंच संचालन ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी ने किया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेंद्र यादव ने बताया कि मंडल महेंद्रगढ़ के कार्यकारी अभियंता अमित जैन से 30 मई को यूनियन शिष्ट मंडल से बातचीत हुई थी। कार्यकारी अभियंता ने सभी मांगें 30 जून तक पूरी करने का आश्वासन दिया था, जिसकी मूल कॉपी भी संगठन को दी गई है।
विज्ञापन

अहम मुद्दा एचकेआरएन के कर्मचारियों की डेट ऑफ जॉइनिंग सही नहीं है जो कर्मचारी 2014 से विभाग में लगभग लगा हुआ है उसकी एचकेआरएन पोर्टल पर डेट ऑफ जॉइनिंग जुलाई 2021 दिखा रखी है। वहीं कर्मचारी जुलाई 2022 से 5 साल अनुभव के साथ वेतन ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे कार्यकारी अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया था कि पोर्टल खोलते ही सही कर दी जाएगी। 30 जून को सरकार द्वारा पोर्टल खोल दिया गया था। हमारा संगठन मौखिक रूप से बार-बार कार्यकारी अभियंता से मिला लेकिन हर बार सही करने का आश्वासन दिया गया।
11 जुलाई को संगठन द्वारा धरने का नोटिस दिया गया। उसके बाद कार्यकारी अभियंता 14 जुलाई को मिलने का आश्वासन दिया। लेकिन आज यूनियन शिष्ट मंडल कार्यकारी अभियंता से मिलने आया तब कार्यकारी अभियंता अपने कार्यालय से नदारद मिले। संगठन ने मजबूर होकर कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर धरना वह रोष प्रदर्शन करना पड़ा और कार्यकारी अभियंता कार्यालय में नहीं आए।

संगठन ने फैसला किया है कि दो दिन में अगर डेट ऑफ ज्वाइनिंग सही नहीं की गई तो संगठन को मजबूर हो 17 जुलाई को परिमंडल नारनौल के अधीन आने वाली सभी शाखाओं के कर्मचारी इस धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। हो सकता है कि संगठन को मजबूर होकर जल व्यवस्था भी बंद करने पर मजबूर होना पड़े। जिसकी पूर्ण रूप से जवाबदारी कार्यकारी अभियंता और उसके अंतर्गत आने वाले उपमंडल अभियंताओं की होगी। इस मौके पर जिला प्रधान राजेंद्र कामरेड, शाखा प्रधान रमेश बेरी, उप प्रधान सुनील पाली, सचिव कुलदीप माजरा, मुख्य संगठनकर्ता करण सिंह आकोदा, खजांची यशपाल केमला, मुख्य सलाहकार सत्यवीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed