{"_id":"683b4f659ede65f7cf0db104","slug":"the-only-bus-service-from-mahindergarh-to-kosli-is-closed-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117495-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से कोसली के लिए एक मात्र बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से कोसली के लिए एक मात्र बस सेवा बंद
Sun, 01 Jun 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:78- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी राज्य परिवहन विभाग की बसें--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से कोसली बस सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रेवाड़ी डिपो की ओर से चार साल पहले शुरू की थी गई थी बस सेवा।
इस बस का रात्री ठहराव महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर होता था। इस बस का महेंद्रगढ बस स्टैंड की बजाय कनीना बस स्टैंड पर रात्रि ठहराव कर दिया गया है। इस बस के बदलाव के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड रही है। महेंद्रगढ़ से कोसली के लिए महज एक ही बस सेवा थी।
यह बस सेवा महेंद्रगढ़ से सुबह सात बजे चलकर डुलाना, मेघनवास चौक, गागड़वास, बचीनी, कनीना होते हुए कोसली तक जाती थी। वहीं यह बस शाम के समय कोसली से 4:30 बजे से चलकर महेंद्रगढ़ रात्रि को ठहराव करती थी। इस बस से प्रतिदिन 200 से अधिक यात्री आवागमन करते थे।
विज्ञापन
सामाजिक संगठन रामनिवास पाटोदा ने बताया कि इस को दोबारा से शुरू करवाने को लेकर विधायक कंवर सिंह से मिले। उन्होंने रेवाड़ी रोडवेज विभाग के जीएम को इस बस को दोबारा से चलाने के निर्देश दिए है। रोडवेज जीएम प्रदीप अहलावत ने बताया कि इस बस के बंद करने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस बस को दोबारा से शुरू करवा दिया जाएगा।