{"_id":"6acfd7ede8002cee8c03f70a","slug":"the-one-kilometer-road-from-krishna-colony-to-majra-bridge-has-been-in-a-bad-condition-for-23-years-narnol-news-c-203-1-mgh1006-130989-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णा कॉलोनी से माजरा पुल तक एक किलोमीटर मार्ग 23 साल से बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णा कॉलोनी से माजरा पुल तक एक किलोमीटर मार्ग 23 साल से बदहाल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- बुचौली रोड से कृष्णा कॉलोनी तक बदहाल मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में विकास के दावे किए जा रहे हैं लेकिन कृष्णा कॉलोनी से माजरा पुल तक जाने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले 23 साल से बदहाल पड़ा है। इतने साल बाद भी इसका निर्माण नहीं हो सका है।
सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को रोज़ परेशानी उठानी पड़ती है। दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। रात में पर्याप्त रोशनी न होने से खतरा और बढ़ जाता है। आए दिन हादसे का डर बना रहता है।
यह मार्ग शहर को रेवाड़ी रोड से जोड़ता है। दूरी कम होने के कारण स्थानीय लोग इसी रास्ते से आना-जाना पसंद करते हैं। सुरेश, हन्नी, राहुल और दिनेश ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन
सुधार की उम्मीद में लोग कई बार इंतजार कर चुके लेकिन हालात जस के तस हैं। उनका कहना है कि 23 साल में भी सड़क न बनना संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
-- -- -- -- -
वर्जन:
शहरमें रेलवे फाटक पर अंडरपास को लेकर इस मार्ग का निर्माण दस दिन के अंदर करवा दिया जाएगा। ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी ना हो। अंडरपास बनने तक छोटे वाहन यहां से आसानी से गुजर सकेंगे।-रमेश सैनी चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।