फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The officers had arrested Govind Bhardwaj at gunpoint

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारियों ने रिवॉल्वर के बल पर गोविंद भारद्वाज को किया था गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The officers had arrested Govind Bhardwaj at gunpoint
फोटो नंबर- 03गोबिंद भारद्वाज।
नारनौल। नारनौल के रहने वाले गोविंद भारद्वाज ने देश में करीब 21 महीने की इमरजेंसी में काफी यातनाओं को सहन किया। वह 18 माह 23 दिन तक बुलंदशहर जेल में रहे।
विज्ञापन

गोविंद भारद्वाज ने बताया कि एक सितंबर 1975 का दिन था, जब वह संघ कार्यवाहक प्रोफेसर राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया के साथ उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हापुड़ किसी बैठक के लिए जाने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी
विज्ञापन

किसी व्यक्ति ने उनकी जानकारी लोकल इंटेलीजेंस यूनिट को दे दी। इसकी वजह से योजना बदली और रज्जू भैया (जो बाद में सर संघचालक बने) को किसी अन्य स्वयं सेवक के साथ मोटरसाइकिल से हापुड़ रवाना किया। वहीं उन्होंने बस से हापुड़ थोड़ा लेट जाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह आधे घंटे बाद बस स्टैंड पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में पहुंचे तो सब कुछ सामान्य लग रहा था। वह बस का इंतजार करने लगे। बेंच पर बैठ कर अखबार पढ़ने की एक्टिंग कर अपने को छिपाने की कोशिश करते रहे, लेकिन 15-20 मिनट बाद बस स्टैंड पर पुलिस की चलहकदमी शुरू हो गई। कुछ देर में उन्हें चारों तरफ से घेर लिया गया।
तभी सीआईडी के तीन अधिकारी रिवॉल्वर तानकर कहने लगे मिस्टर भारद्वाज हैंड्स अप यू आर अंडर अरेस्ट। इस पर उन्होंने कहा कि मैं गोविंद भारद्वाज नहीं हूं, मैं विपिन हूं, फिर भी उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। एलआईयू दफ्तर व उसके बाद थाना कोतवाली बुलंदशहर ले जाया गया। वहां तलाशी के दौरान पूछने लगे कि पेन पिस्टल कहां है। सीआईडी में चर्चा थी कि हरियाणा का लड़का पेन पिस्टल रखता है। उसे ध्यान से गिरफ्तार करना।
बता दें कि गोविंद भारद्वाज अभी संगठन में सुशासन विभाग भाजपा हरियाणा के प्रांत प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन भी रह चुके हैं। लोकतंत्र सेनानी संघ में राष्ट्रीय मंत्री के नाते सक्रिय हैं।

इंसेट
गिरफ्तारी के बाद सैकड़ों घरों में रात को नहीं बना था खाना



गोविंद भारद्वाज की गिरफ्तारी पर संघ के सैकड़ों स्वयंसेवकों के घरों में रात्रि का खाना नहीं बना। जब 14 दिन बाद पहली बार कोर्ट में पेशी पर गये तो 27 परिवार ने खाना टिफिन लाए। इसे उन्होंने पुलिस वालों के साथ बैठकर खाया। उसे एक दो पेशी के बाद मीसा बंदी बना दिया। इसके बाद 23 मार्च 1977 तक कारावास में रहा। यानी 18 माह 23 दिन तक जेल में रहा। जेल में ही तीन मीसा बंदी शहीद हो गए थे।



इंसेट
जेल से राजनीति शास्त्र में एमए करने की ठानी

जेल से राजनीति शास्त्र में एमए करने की सोची। इसके बाद फार्म भरा ताकि वह उत्तर पुस्तिकाओं में इमरजेंसी की गाथा व यातना लिख सकें, लेकिन जेल से परीक्षा देने के लिए मना कर दिया गया। हालांकि मेरठ युनिवर्सिटी ने एक विद्यार्थी के लिए बुलंदशहर जेल को ही डीएवी कॉलेज बुलंदशहर का एक सब सेंटर घोषित कर दिया, जहां उसने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed