फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The number of people seeking mayor's ticket reached 19, 146 applications were received for councilor.

Mahendragarh-Narnaul News: मेयर का टिकट मांगने वालों की संख्या पहुंची 19, पार्षद के लिए 146 आवेदन आए

Sat, 08 Feb 2025 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The number of people seeking mayor's ticket reached 19, 146 applications were received for councilor.
रोहतक। भाजपा से नगर निगम मेयर का टिकट लेने के लिए पूर्व विधायक सरिता नारायण व रामअवतार वाल्मीकि भी मैदान में आ गए हैं। शुक्रवार को पांच और दावेदारों ने अपना आवेदन पार्टी कार्यालय में जमा करवाया। जबकि 22 वार्ड में पार्टी का टिकट लेने के लिए दो दिन में 146 आवेदन आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 13 आवेदन वार्ड 21 में आए हैं। जबकि वार्ड 13 व 14 से केवल एक-एक आवेदन आया है। उधर, कांग्रेस ने भी मेयर व पार्षद का चुनाव चिन्ह लड़ने का निर्णय लिया है। जल्द इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

दो मार्च को नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान होगा। इसमें भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। भाजपा ने वीरवार व शुक्रवार को मेयर व पार्षद का टिकट लेने के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे थे। वीरवार को मेयर का टिकट लेने के लिए 14 आवेदन आए थे। शुक्रवार को छह आवेदन और जमा हुए हैं। जबकि वार्ड पार्षदों के लिए पहले दिन 75 आवेदन आए थे, लेकिन शुक्रवार को 71 आवेदन और जमा हुए हैं।
विज्ञापन

...
मेयर का टिकट लेने के लिए भाजपा में ये हैं दौड़ में
शुक्रवार को पूर्व विधायक सरिता नारायण, कलानौर से तीन बार चुनाव लड़ चुके रामअवतार वाल्मीकि, डॉक्टर अशोक रंगा, सुनारिया निवासी राजेश कुमार व ज्योति किराड़ ने भी आवेदन किया। इससे पहले वीरवार को सुखबीर चंदेलिया, अजय खुंडिया, अमरजीत सिंह, नरेश खुंडिया, ओमप्रकाश बागड़ी, सुरेश किराड़, जॉनी सरोहा, सुमिता भाटिया, शमशेर कलिंगा, एडवोकेट अनिल कल्सन, एडवोकेट अंकुश बिड्डू, तारावती चाहर, नरेश गहलोत व पूर्व पार्षद गीता ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ये आए वार्ड वाइज आवेदन

वार्ड आवेदन
1. 8
2. 10
3. 7
4. 3
5. 9
6. 4
7. 7
8. 8
9. 6
10. 2
11. 8
12. 4
13. 1
14. 1
15. 6
16. 10
17. 9
18. 7
19. 12
20. 10
21. 13
22. 1

वार्ड 13,14 व 22 से आए मात्र एक-एक आवेदन, पूनिया आज लेंगे बैठक
नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया शनिवार को जिला कोर कमेटी की बैठक लेंगे। बैठक में वार्ड वाइज समीक्षा की जाएगी। इसके बाद टिकट तय होंगी। वार्ड नंबर 13 से यशवंत सिंह व 14 से कंचन खुराना व 22 राजकुमार सुनारिया के परिवार से महिला ने ही आवेदन किया है।


कांग्रेस जल्द मांगेगी आवेदन, मेयर व पार्षद चुनाव चिह्न पर लड़ने का निर्णय
दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में निकाय चुनाव को लेकर मंत्रणा की गई। पार्टी ने नगर निगम मेयर व वार्ड पार्षद चुनाव चिन्ह पर लड़ने का निर्णय लिया है। जल्द आवेदन भी मांगे जाएंगे।
भारत भूषण बतरा, विधायक कांग्रेस रोहतक शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed