फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The number of patients suffering from fever, stomach ache, vomiting and diarrhea in civil hospital crossed 100.

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में बुखार, पेट दर्द, उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या 100 के पार

Wed, 21 Aug 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 21 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from fever, stomach ache, vomiting and diarrhea in civil hospital crossed 100.
फोटो नंबर-10नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्षा के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में बदलते मौसम के कारण इन दिनों घर-घर में लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में भी बुखार, बदन दर्द, पेट दर्द, उल्टी व दस्त आदि की बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में मंगलवार को भी करीब 115 मरीज ऐसे पहुंचे जो केवल इन बीमारियों से परेशान थे। क्षेत्र में इन दिनों मौसम का मिजाज भी कुछ अलग ही चल रहा है। इसमें कभी आसमान में बादल छा जाते हैं तो कभी बूंदाबांदी होने लगती है और कभी तेज धूप निकल जाती है। ऐसे में गर्मी व उमस हो जाने के कारण लोग एसी भी चला लेते है तो कभी बरसात होने के बाद हल्की ठंड भी महसूस करते है। मौसम के बदलाव व इन दिनों बरसात के कारण पानी भी साफ नहीं आने के चलते लोग ज्यादा बीमार हो रहे है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार चल रहा है, जिसे बैक्टीरिया इंफेक्शन ज्यादा बढ़ रहा है। मौसम बदलाव के चलते बुखार तो हो रहा है, वहीं इस मौसम में खान-पान से भी लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं। इसमें बचाव के लिए बाजार के बने भोजन सहित अन्य खाद्य वस्तुओं का प्रयोग करने से बचना चाहिए। वहीं कटे हुए फल और बासी भोजन का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसमें खान-पान सहित कई सावधानियों का पालन करना जरूरी है, नहीं तो डेंगू व मलेरियां जैसी बीमारी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौसम में लोग ज्यादा बीमार हो रहे है जिसका कारण बैक्टीरिया इंफेक्शन है। वहीं बरसात के मौसम में पानी भी खराब आता है और मच्छरों की संख्या भी बढ़ जाती है। मच्छरों से बचने के लिए पूरे कपड़े पहने मच्छरों की क्वाइल का प्रयोग करें। पानी को उबालकर व छानकर ही पीने के लिए प्रयोग करें। बाजार के कटे फल व भोजन खाने से बचे। घर से जब भी निकले तो पूरी तरह से भोजन करके निकलें। अगर बुखार व बदन दर्द नहीं जा रहा और भूख नहीं लग रही हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
डा. जितेंद्र यादव। फिजिशियन नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed