फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The municipality has not been able to fill 30 potholes of 300 meters at Vishwakarma Chowk for two years.

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका दो साल से विश्वकर्मा चौक पर नहीं भर पाई 300 मीटर के 30 गड्ढे

Fri, 14 Jun 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 14 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
The municipality has not been able to fill 30 potholes of 300 meters at Vishwakarma Chowk for two years.
फोटो संख्या:60- कृष्ण जांगड़ा--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की नगरपालिका दो साल से विश्वकर्मा चौक पर 300 मीटर के 30 गड्ढे नहीं भर पाई पाई है। इस सड़क मार्ग से 10 हजार से अधिक लोग प्रतिदिन आवागमन करते है।
विज्ञापन

नगरपालिका द्वारा दो वर्ष पूर्व पानी निकासी की लाइन बिछाने के लिए सड़क मार्ग को तोड़ा गया था। अब राहगीरों व दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो वर्ष पहले ठेकेदार ने यहां पर पाइप डालना शुरू किया था। तीन इंच फ्लेक्सीबल पाइपलाइन डाली गई थी। उस समय उन्होंने यह मार्ग तोड़ दिया था। कई बार नगरपालिका के अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस मार्ग से उच्च अधिकारी, विधायक लोकनिर्माण विश्राम गृह में इसी मार्ग से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

टूटे हुए मार्ग के कारण दोपहिया वाहनों को ज्यादा परेशानी होती है। सड़क पर रोड़े निकले हुए है और गड्ढे बन गए हैं। लेकिन, इस ओर नगरपालिका ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर अनेक बार नपा प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपक सैनी, दुकानदार
विधायक से लेकर विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी इसी मार्ग से लोकनिर्माण विश्राम गृह में जाते हैं। नगरपालिका को पहले इस मार्ग की ओर ध्यान देना चाहिए। नगरपालिका के अधिकारी अनेक बार यहां पर आकर देख चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
-कृष्ण जांगड़ा, दुकानदार
विश्वकर्मा चौक पर 300 मीटर मार्ग टूटा हुआ है। बारिश के पानी की निकासी को लेकर 2 वर्ष पहले यह सड़क मार्ग उखाड़ा गया था, लेकिन उसके बाद नगरपालिका यह मार्ग बनाना ही भूल गई।
-ढिल्लू, दुकानदार
इस मार्ग पर सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहनों को हो रही है। मार्ग तोड़ने के कारण उबड़-खाबड़ हो गया है, जिसमें गहरे गड्ढे बने हुए हैं। नपा को इस सड़क मार्ग को शीघ्र बनाना चाहिए ताकि राहगीरों व दुकानदारों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
-कपूर पटेल, दुकानदार
नगर पालिका में अधिकारियों का स्टाफ पूरा हो गया है। अब जल्द ही विश्वकर्मा मार्ग को लेकर टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर पास होने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। किसी को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- कृष्ण जांगड़ा--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कृष्ण जांगड़ा--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कृष्ण जांगड़ा--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कृष्ण जांगड़ा--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कृष्ण जांगड़ा--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कृष्ण जांगड़ा--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कृष्ण जांगड़ा--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कृष्ण जांगड़ा--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कृष्ण जांगड़ा--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- कृष्ण जांगड़ा--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed