फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The municipal council of Kanina has sealed illegal parking areas near the bus stand.

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना की नपा ने की बस स्टैंड के पास अवैध पार्किंग सील

Fri, 19 Dec 2025 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The municipal council of Kanina has sealed illegal parking areas near the bus stand.
फोटो संख्या:84- अवैध पार्किंग को सील करते नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी--संवाद
कनीना। नगर पालिका कनीना की टीम ने वीरवार को अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के सामने एक गली में संचालित निजी पार्किंग को सील कर दिया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने बताया कि बस स्टैंड के समीप एक निजी पार्किंग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों की जांच के बाद मौके पर पहुंची नगर पालिका टीम ने पाया कि पार्किंग संचालक के पास कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं था।
विज्ञापन

पार्किंग संचालक दीपक हाल ही में सड़क हादसे में घायल हो गया था। जबकि मौके पर उसका पिता महावीर उपस्थित मिला जो किसी प्रकार का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके चलते पार्किंग को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि यदि एक माह के भीतर पार्किंग संचालक अपना स्पष्टीकरण या वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि कनीना क्षेत्र में कहीं भी अवैध पार्किंग पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका सचिव कपिल, कनिष्ठ अभियंता राकेश, मोहित, सफाई इंचार्ज सुरेंद्र जोशी, विक्की जमादार सहित नगर पालिका का अन्य स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।

वहीं पार्किंग संचालक के पिता महावीर ने नगर पालिका की कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि उनके निजी प्लॉट में खड़े वाहन उनके रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के हैं। उन्होंने दावा किया कि वहां किसी प्रकार की कोई पार्किंग संचालित नहीं की जा रही है और नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से गलत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed