{"_id":"696fc5d2f1acbafe380799e0","slug":"the-municipal-corporation-took-care-of-the-dilapidated-public-toilet-in-the-court-premises-narnol-news-c-196-1-nnl1010-135103-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कोर्ट परिसर में खस्ताहाल में पड़े सार्वजनिक शौचालय की नप ने ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कोर्ट परिसर में खस्ताहाल में पड़े सार्वजनिक शौचालय की नप ने ली सुध
विज्ञापन
फोटो 23कारीगरों द्वारा उखाड़ा गया शौचालय का फर्श। संवाद
नारनौल। नगर परिषद ने आखिरकार न्यायालय परिसर में खस्ताहाल शौचालय की सुध ली है। शौचालय के सुधारीकरण का कार्य शुरू करवा दिया गया है। अब नप की ओर से इस शौचालय में फर्श, दीवारों का प्लास्टर, शीशा, टॉयलेट सीटें, खिड़की-दरवाजे और वॉश बेसिन का कार्य नए सिरे से करवाया जा रहा है।
रखरखाव व सफाई न होने के चलते इसकी हालत दयनीय हो चली थी। बार एसोसिएशन की ओर से कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद नप अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। 29 अक्तूबर को इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
शौचालय के पास में खड़े रहने पर बाहर तक भी दुर्गंध आती थी, ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंदर जाने पर क्या ही हालत होती होगी। इसके अलावा चारों ओर मकड़ी के जाले बने हुए थे।
विज्ञापन
वर्जन:
नगर परिषद को अनेकों बार पत्र भेजने के बाद अब इसका काम शुरू करवाया गया है। नप अधिकारियों ने बताया कि करीब एक माह में काम पूरा कर लिया जाएगा। -संतोख सिंह यादव, प्रधान, डीबीए, नारनौल।