{"_id":"694c29b96d727126e30a4deb","slug":"the-municipal-corporation-removed-encroachments-and-issued-a-warning-to-shopkeepers-narnol-news-c-203-1-sroh1011-122721-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नपा ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नपा ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी चेतावनी
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- लोक निर्माण विश्राम के सामने दुकानदार को सामान को दुकान के अंदर रखने के लिए कह
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की टीम की ओर से शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। नपा कर्मचारियों ने शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अतिक्रमण हटाया।
नपा के एसआई अनिल ने दुकानदारों से कहा कि अगर समान दुकान के बाहर मिला तो उसका उठा लिया जाएगा। नपा कर्मचारियों ने एक दुकानदार का सामान जब्त कर लिया। नपा कर्मचारियों ने एक बजे अतिक्रमण अभियान शुरू किया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना मिलते ही अधिकांश दुकानदारों ने अपने सामान को समेट कर अंदर कर लिया और रेहडी संचालकों ने अपनी रेहड़िया को हटा लिया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी की ओर से मोबाइल से वीडियोग्राफी भी की गई। महेंद्रगढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
महेंद्रगढ नगर पालिका के चेयरमैन ने बताया कि शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए शहरवासी बाजार में अतिक्रमण न करें। अगर कोई अतिक्रमण करता पाया तो उसका चालान किया जाएगा।