फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Municipal Commissioner reviewed the various schemes and gave instructions to the officers.

नगरायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए

Fri, 25 Feb 2022 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner reviewed the various schemes and gave instructions to the officers.
नप के अधिकारियों की बैठक लेते नगर आयुक्त जेके आभीर। संवाद - फोटो : Narnol
नगर परिषद नारनौल में शुक्रवार को जिला नगर आयुक्त डॉ. जेके आभीर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य योजनाओं बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिले में प्रधानमंत्री स्वनिध योजना की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नगरायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह से योजना की गति काफी धीमी है। इसलिए अधिकारी तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य करे। उन्होंने पीएम स्वनिधी लक्ष्य के आवेदनों को 721 से बढ़ाकर अगले 15 दिन में तक 1000 से ऊपर ले जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने एसईपीआई योजना की भी समीक्षा की। इस योजना के अंतर्गत एनयूएलएम शाखा में 3 आवेदनकर्ताओं को ही बैंक से सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने 5 तारीख तक 07 और आवेदकों को बैंक लोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। वहीं 21 पेंडिंग आवेदकों को बैंकों से तालमेल करके लोन वितरण करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 227 आवेदन में से केवल 64 आवेदकों को ही प्रथम किस्त जारी की गई है। इसलिए बाकी लाभार्थियों को जल्द से जल्द नियमानुसार पहली किस्त जारी करने के लिए निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने शहर में अतिक्रमण हटाने, विज्ञापन स्थल के टेंडर करवाने, स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर उचित सफाई व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यकारी अधिकारी सुमनलता, महेंद्रगढ़, कनीना व नांगल चौधरी सचिव प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ, पालिका अभियंता राजेश कौशिक, अन्नू भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed