फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The mother of the deceased attempted self-immolation in the small secretariat complex

दौंगडा अहीर की बेटी सपना की मां ने लघुसचिवालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया

Tue, 29 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The mother of the deceased attempted self-immolation in the small secretariat complex
नोएडा गुरुकुल में दौंगड़ा अहीर की बेटी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में महापंचायत हुई। महापंचायत में सपना की मां ने लघुसचिवालय परिसर में कैरोसीन तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जैसे ही सपना की मां ने अपने ऊपर कैरोसीन तेल डालना शुरू किया तो उसके पास खड़ी महिलाओं व परिसर में तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर उसे बचा लिया। दौंगड़ा अहीर में हुई महापंचायत में चेतावनी दी थी कि अगर सरकार ने 28 सितंबर तक उसे न्याय नहीं दिलाया तो वह आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा आरोपियों के खिलाफ ठोस पैरवी नहीं किए जाने के खिलाफ दौंगड़ा अहीर में 13 सितंबर को महापंचायत हुई थी। जिसमें समाजसेवी समेत विभिन्न पार्टियों से जुड़े नेताओं ने भाग लिया था। इस महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि 27 सितंबर तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला एवं सीबीआई जांच नहीं हुई तो 28 सितंबर को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने महापंचायत कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महापंचायत में ही मृतक सपना की मां ने कहा था कि यदि 27 सितंबर तक हरियाणा सरकार उनकी बेटी ही हत्या के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह आत्मदाह कर लेगी। महापंचायत के ठीक 15 दिन बाद सोमवार महापंचायत हुई। पंचायत में मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई। इसके बाद महापंचायत समाप्त हो गई। महापंचायत समाप्त होते ही सपना की मां ने लघुसचिवालय परिसर में अपने ऊपर तेल छिड़कना शुरू किया तो वहां उपस्थित महिलाओं व तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला सोमवार को जिले के करीब 20 से 25 सामाजिक संगठनों व राजनैतिक लोगों को साथ लेकर लघुसचिवालय परिसर पहुंची थी। जानकारी के अनुसार इन लोगों का जिला प्रशासन को आज फिर से इस मामले में ज्ञापन देने का कार्यक्रम था, लेकिन महिला ने अचानक ही एक छोटी सी बोतल निकालकर उसमें भरे तेल को अपने ऊपर डालना शुरू किया तो वहां तैनात महिला सुरक्षा कमी ने उसे पकड़ लिया। ऐसा होता देख महिला के साथ आए लोग भी हक्के-बक्के रह गए और धीरे-धीरे सभी मौके से खिसक लिए। बाद में महिला को भी पुलिस ने समझा-बुझाकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मामले को लेकर महिला आयोग ने यूपी सरकार को लिखा था पत्र
पीड़ित की शिकायत पर महिला आयोग ने भी इस मामले पर संज्ञान लिया था। जिस पर महिला आयोग ने यूपी सरकार को एक पत्र लिखा था, जिसमें आयोग की तरफ से यूपी के सीएम को लिखा गया था कि यह मामला दो राज्यों के क्षेत्र अधिकारों में आता है। इसलिए सिफारिश की जाती है कि यूपी सरकार अपने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दे कि आयोग के सम्मुख संबंधित गुरुकुल एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित हो। साथ ही इस मामले में हरियाणा व यूपी दोनों ही राज्यों के अधिकारियों का एक विशेष जांच दल गठित हो। ताकि मृतका को देर से सही पर न्याय मिल सके। महिला आयोग की तरफ से पत्र लिखने के बाद भी आयोग के समक्ष न तो यूपी की पुलिस और न ही स्कूल प्रबंधन का कोई अधिकारी उपस्थित हुआ।

न्याय के लिए पैसे नही बलि देने को तैयार
सपना की मां ने आरोप लगाया कि न्याय दिलाने के लिए पैसे चाहिए या बलि। मेरे पास पैसे तो नहीं है बलि देने को तैयार रहूं। उन्होंने कहा कि दौंगड़ा अहिर में हुई महापंचायत में कहा था कि वे इससे भी ज्यादा संख्या में पहुंचकर बेटी के न्याय की लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन आज वे लोग महापंचायत में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed