{"_id":"69d6916a6cda7a6ae50393ed","slug":"the-mission-buniyad-level-3-exam-will-be-held-on-april-13-narnol-news-c-196-1-nnl1003-138267-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 13 अप्रैल को होगी मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 13 अप्रैल को होगी मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा
विज्ञापन
फोटो नंबर-06बुनियाद केंद्र में बैठे विद्यार्थी।
नारनौल। शिक्षा विभाग की ओर से मिशन बुनियाद लेवल-3 परीक्षा, ओरिएंटेशन कार्यक्रम एवं जिला समन्वयक समिति की बैठक 13 अप्रैल को लघु सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम हॉल में होगी। इसमें शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, समन्वयक एवं विद्यार्थी भाग लेंगे।
हरियाणा सरकार व विकल्प फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2022 में शुरू किए गए मिशन बुनियाद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक व वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।
योजना के अंतर्गत 9वीं व 10वीं कक्षा के हजारों विद्यार्थी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट और भत्ता प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि सत्र 2026-28 के लिए 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के चयन के लिए खंड व जिलास्तर की परीक्षाएं पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं। अब अंतिम चयन के लिए लेवल-3 परीक्षा होगी। इसमें महेंद्रगढ़ जिले के 257 विद्यार्थी भाग लेंगे। साथ ही अभिभावकों के लिए पीटीएम का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर ने बताया कि मिशन बुनियाद शिक्षा विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना है जो विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए तैयार कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है।