{"_id":"63f90b1ab968eada81076a74","slug":"the-miscreants-snatched-180-lakh-jewelery-and-19-thousand-cash-by-putting-chilli-powder-in-the-eyes-caught-after-an-hour-narnol-news-c-17-1-76855-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाल 1.80 लाख के आभूषण व 19 हजार की नकदी छीनी, एक घंटे बाद पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बदमाशों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाल 1.80 लाख के आभूषण व 19 हजार की नकदी छीनी, एक घंटे बाद पकड़े
Sat, 25 Feb 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की गांव अगिहार में है आभूषणों की दुकान
- सुबह दिया 10 बजे दिया वारदात को अंजाम 11 बजे किया काबू
- गांव अगिहार से खरकड़ा बास के बीच सड़क के मोड़ पर खड़े थे बाइक सवार, बाइक धीरे करते ही डाल दिया मिर्ची पाउडर
- 1.10 लाख रुपये के चांदी व 70 हजार कीमत के सोने आभूषण व 19 हजार की नकदी
- आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़/कनीना। क्षेत्र के गांव धनौंदा निवासी युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर दो बाइक सवार बदमाशों ने 1.80 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 19 हजार की नकदी छीन ली। युवक ने तत्परता दिखाते हुए 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस एवं सीआईए की संयुक्त टीमों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपियों को महज एक घंटे बाद गांव खेड़ी से 152डी के नजदीक खेतों में काबू कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
गांव धनौंदा निवासी संदीप उर्फ मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव अगिहार में आभूषणों की दुकान की हुई है। प्रतिदिन की तरह सुबह 10 बजे जब वह घर से गांव अगिहार की तरफ जा रहा था तो इसी दौरान गांव अगिहार की सीमा पर मोड़ के पास दो बाइक सवार खड़े थे। बाइक धीमी होने के कारण उन्होंने आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया तथा मोबाइल व बैग छीनकर फरार हो गए। इसके बाद खेतों में काम कर रहे किसानों की सहायता से 112 पर काल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस की 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा बीटी कर सीआईए टीम को भी बुला लिया। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवं पीड़ित के परिजनों की सहायता से आरोपियों को गांव खेड़ी में 152डी राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक से खेतों में काबू किया।
पीड़ित संदीप उर्फ मनोज ने बताया कि बैग में 1.10 लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण तथा 70 हजार रुपये कीमत के सोने के आभूषणों के साथ-साथ 19 हजार रुपये की नकदी थी। काबू किए गए आरोपियों की पहचान आरोपियों की पहचान सुधीर निवासी चिड़िया जिला चरखी दादरी व सुधीर निवासी साबल जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि बैग से दो सोने की अंगूठी व 19 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुधीर ने बताया कि वह बहन के घर जाने के नाम पर मोटर साइकिल मांग कर लाया था। लूटपाट का आरोपी सुधीर निवासी चिड़िया जो लूट की घटना में शामिल मोटर साइकिल का मालिक है। उससे अपनी बहन के घर जाने के नाम पर यह मोटर साइकिल मांग कर लाया था। उसके बाद उसने अपने दूसरे सहयोगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस अधीक्षक ने भी मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पूरे जिले के पुलिस को अलर्ट पर कर दिया। कनीना के उप अधीक्षक रणवीर सिंह यादव ने भी घटनास्थल का दौरा किया और ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह के संदिग्ध लोगों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें क्षेत्र में लगातार रात्रि की गश्त जारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
- वर्जन:
आरोपी पिछले कुछ दिनों से दुकानदार की लगातार रेकी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को मौका देकर घटना को अंजाम दिया धनौंदा निवासी संदीप सुबह बाइक पर सवार होकर अगिहार में दुकान पर जा रहा था तभी खरखड़ा बास के समीप खड़े दो बदमाशों ने संदीप की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बैग छीन लिया जिसमें सोने के आभूषण व अन्य जरूरी सामान थे बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर खेड़ी गांव की तरफ दौड़े तब डायल 112 पुलिस की टीम ने उनको खेड़ी के नजदीक बाबा भोला गिरी आश्रम के पास धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सुधीर गांव चिड़िया दादरी जिला व दूसरा आरोपित सुधीर बावल के पास गांव साबल का रहने वाला है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
-निरीक्षक संतोष कुमार, सदर थाना प्रभारी, कनीना