फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The meritorious told the success story, said - crossed the first step of success

Mahendragarh-Narnaul News: मेधावियों ने बताई सफलता की कहानी, बोले-कामयाबी की पहली सीढ़ी पार की

Sat, 13 May 2023 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 13 May 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
The meritorious told the success story, said - crossed the first step of success
महेंद्रगढ़। सीबीएसई द्वारा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने पर स्कूलों में दिनभर परिणाम देखने की चहल पहल जारी रही। जिलेभर के स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई दी। पिछले कुछ वर्षों से जिले ने जो अपनी पहचान शिक्षा के हब के रूप में बनाई है उसी को आगे बढ़ाते हुए यहां के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में अपना लोहा मनवाया है। बोर्ड परीक्षा हो जेईई परीक्षा या नीट में यहां के विद्यार्थी अव्वल सूची में अपना नाम दर्ज करवाते हैं। इसी कड़ी में सीबीएसई के परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा।
विज्ञापन

मधु यादव ने मेडिकल में लिए 96.4 अंक पाए, डॉक्टर बनने का लक्ष्य
श्री कृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ की छात्रा मधु यादव ने मेडिकल संकाय में 12वीं कक्षा में 96.4 अंक हासिल किए हैं। भालखी निवासी छात्रा मधु ने बताया कि उनके पिता साधारण किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। मधु ने बताया कि उनका लक्ष्य नीट कर डाॅक्टर बनने का सपना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों व माता पिता को दिया है।
विज्ञापन

पुष्पा कुमारी ने विज्ञान संकाय में 97.6 अंक प्राप्त किए
नालंदा स्कूल डालनवास की पुष्पा कुमारी ने विज्ञान संकाय में 97.6 अंक लेकर अपने लक्ष्य को साधा है। गांव बारडा निवासी पुष्पा कुमारी के पिता मानसिंह एक किसान हैं। उनकी माता सुमन एक गृहिणी हैं। पुष्पा ने बताया कि उनके अध्यापकों द्वारा जो भी पढ़ाया उनका अनुसरण कर उन्होंने सफलता हासिल कि है। उनका लक्ष्य इंजीनियरिंग में आगे बढ़ने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधु रानी ने बढ़ाया पीआरएस स्कूल का मान
श्यामपुरा गांव की मधु रानी ने मेडिकल संकाय में 96.2 अंक लेकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता राकेश शर्मा व माता पूजा देवी ने उन्हें पढ़ाई के लिए एक अच्छा स्कूल व अनुकूल वातावरण दिया है। मधु रानी का सपना चिकित्सक बन कर समाज सेवा करने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों व माता पिता को दिया।
दीपक ने बिना मां-बाप के सहारे के साधा लक्ष्य
राव जयराम स्कूल के छात्र दीपक ने अपनी नानी के पास रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखी। दीपक के माता पिता दोनों ही नहीं हैं। दीपक ने इसे अपनी कमजोरी न मानकर उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर अपने गुरुजनों व स्कूल के सहयोग से अपने लक्ष्य को पार किया। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर फोकस किया। अब आगे भी वो सेना में अफसर बनकर देश सेवा करना चाहतें है।
विकास ने विज्ञान संकाय में प्राप्त किए 98 प्रतिशत अंक
गांव कलवाड़ी के विकास ने इंडस वैली स्कूल में पढ़ाई करते हुए 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी स्कूल की अंजलि सिलारपुर ने पिछले साल पूरे भारत में दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विकास के पिता प्रमोद ने किसान का कार्य करते हुए अपने बेटे को इस मुकाम पर ले जाने में सहयोग किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल व माता पिता के सहयोग को दिया।
प्रेम कुमार ने पाई सफलता
गांव डुलाना के प्रेमकुमार पुत्र हुकम सिंह ने विज्ञान संकाय में 94 प्रतिशत अंक लेकर गौरव हासिल किया है। उन्होंंने इससे पहले एनडीए के लगातार दो चरणों में सफलता प्राप्त की है। साथ ही जेईई में भी अच्छे अंक लिए है। प्रेम कुमार के पिता मजदूरी का काम करते हैं। उनका लक्ष्य सेना में अधिकारी बनकर देशसेवा करने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल के अध्यापकों को दिया है।
मुस्कान ने 476 अंक हासिल किए
एसडी स्कूल की मुस्कान छात्रा ने कॉमर्स में 476 अंक लेकर स्कूल व अपने गांव का नाम रोशन किया है। मुस्कान का लक्ष्य आगे की पढ़ाई पूरी कर सीए बनने का है। उन्होंने अपने गुरुजनों व माता पिता के सहारे अपने सपनों को उड़ान देने का काम किया है। उन्होंने इस कामयाबी का सफर बिना किसी सोशल मीडिया का सहारा लिए पूरा किया है।
प्रियंका ने प्राप्त किए 98.2 प्रतिशत अंक, बनना चाहती है आईएएस
प्रिंयंका पुत्री रविंद्र कुमार तिगड़ा निवासी ने टैगोर स्कूल में पढ़ते हुए कला संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक लेकर परचम लहराया है। पिता रविंद्र कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी बेटी को बेटा मानकर उनकी परवरिश की है। उनका सपना आईएएस बनकर समाज सेवा करने का है। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों व माता पिता के विश्वास को दिया है।
चिराग स्कूल में अव्प्वल
हैप्पी स्कूल के चिराग ने वाणिज्य संकाय में 97.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गढ़ी खुड़ाना निवासी चिराग के पिता दुकानदार है, जबकि माता एक गृहिणी हैं। उनका लक्ष्य सीए बनकर अपने सपने साकार करने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्कूल व माता पिता को दिया है।
छात्रा शालु कौशिक ने 12वीं कक्षा के वाणिज्य संकाय में 96 प्रतिशत अंक लेकर सराहनीय सफलता प्राप्त की है। छात्रा शालु कौशिक ने बताया कि भविष्य में सीए बनकर देश सेवा करना चाहती है। इस सफलता के लिए प्रतिदिन छह से से आठ घंटे पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से पढ़ाई के साथ अच्छी नींद व खेलकूद भी जरूरी है। उनके दादा कैप्टन रामेश्वर दयाल ने सदैव मार्गदर्शन देकर उनका उत्साह बढ़ाया है।

छात्रा शालु कौशिक ने 12वीं कक्षा के वाणिज्य संकाय में 96 प्रतिशत अंक लेकर सराहनीय सफलता प्राप्त की है। छात्रा शालु कौशिक ने बताया कि भविष्य में सीए बनकर देश सेवा करना चाहती है। इस सफलता के लिए प्रतिदिन छह से से आठ घंटे पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से पढ़ाई के साथ अच्छी नींद व खेलकूद भी जरूरी है। उनके दादा कैप्टन रामेश्वर दयाल ने सदैव मार्गदर्शन देकर उनका उत्साह बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed