फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The medicine center is run by trainees and a pharmacist, forcing patients to wait.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रशिक्षुओं और एक फार्मासिस्ट के सहारे दवा केंद्र, मरीज राह देखने को मजबूर

Thu, 26 Feb 2026 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The medicine center is run by trainees and a pharmacist, forcing patients to wait.
फोटो संख्या:60- भूमेश
महेंद्रगढ़। शहर स्थित नागरिक अस्पताल के दवा केंद्र पर कर्मचारियों की कमी खल रही है। यहां पर दो फार्मासिस्ट में से एक फार्मासिस्ट ही केंद्र में मौजूद है जबकि पूरा दवा केंद्र प्रशिक्षुओं के सहारे चल रहा है। इसके चलते मरीजों को दवा लेने के लिए लंबे समय तक लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन




मंगलवार और बुधवार को अस्पताल में मरीजों को मिल रही दवाई व्यवस्था की ग्राउंड रिपोर्ट की गई। इस दौरान मरीजों ने अपनी समस्या बयां की और अस्पताल की खामी उजागर किया।
विज्ञापन

प्रतिदिन नागरिक अस्पताल में 800 अधिक मरीज दवा लेने के लिए आ रहे हैं। इनमें से प्रतिदिन 400 नई ओपीडी रहती हैं जबकि अन्य पुरानी ओपीडी के मरीज दवा लेने के लिए आते हैं। दवा केंद्र में एक फार्मासिस्ट तैनात किया गया है और दो प्रशिक्षु मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा कभी-कभी तीन से चार नए प्रशिक्षु आते हैं। इनको दवाओं का अधिक पता नहीं रहता है और इसके चलते दवा देने की गति भी धीमी रहती है। फार्मासिस्ट कभी दवा देने जाता है और कभी स्टोर से दवा लेने जाता है।
इससे उनको मरीजों को दवा देने के लिए उचित समय नहीं मिल पाता है। केंद्र के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है। बीमार व बुजुर्ग लोग लंबे समय तक खड़े रहने में भी सक्षम नहीं रहते हैं।



वहीं, अगर केंद्र में दो फार्मासिस्ट तैनात किए जाएं तो एक फार्मासिस्ट जल्दी दवाएं दे सकता है जबकि दूसरी लाइन को प्रशिक्षु भी दवाएं दे सकते हैं। एक फार्मासिस्ट अगर स्टोर में दवाएं लेने जाता है तो प्रशिक्षु दूसरे फार्मासिस्ट से भी दवा संबंधी जानकारी ले सकता है। सीएमओ अशोक कुमार से व्यवस्थाओं के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी वीसी चल रही है बात नहीं कर सकता।

--------------
मरीजों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी...

बच्चे को तीन दिन से बुखार है और उसी को दवाई दिलाने के लिए आई थी। अब लाइन में खड़े हुए 35 मिनट हो चुकी हैं और अब तक नंबर नहीं आ पाया है। खड़े रहने से घुटनों में भी दर्द होने लगा है।-सुनीता, धौली
बॉक्स
कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा है और आज सुबह 10 बजे दवा लेने के लिए आई थी। अब 11 बज गए हैं और काफी देर से लाइन में खड़ी हूं। हर बार लंबे समय तक लाइन में लगना पड़ता है।-चंद्रकला, गांव सोहला
बॉक्स

अस्पताल में आए दो घंटे हो चुके हैं और घुटनों में काफी दिनों से दर्द हो रहा है। अब भी दो घंटे हो गए हैं खड़े हुए लेकिन अभी तक दवा नहीं मिल पाई है। घुटनों में फिर दर्द होने लगा है।-ग्यारसी, गांव झांखड़ी
बॉक्स
कमर और पैरों में काफी दिनों से दर्द हो रहा है और डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवा लेने के लिए आती हूं। हर बार भीड़ ही दिखाई देती है और आज भी दो दवाओं पर काटा लगा दिया।-भूमेश, गांव सिसोठ

-----------------

- वर्जन:
दवा केंद्र में जगह की कमी है और इसके चलते यहां पर दूसरे फार्मासिस्ट की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अगर स्टाफ अधिक होगा तो दवाएं नहीं रखी जाएंगी। अगर मरीजों को परेशानी हो रही है तो इसका भी समाधान किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षुओं को भी फार्मासिस्ट से दवा की पुष्टि करने के निर्देश दिए जाएंगे।-डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- भूमेश

फोटो संख्या:60- भूमेश

फोटो संख्या:60- भूमेश

फोटो संख्या:60- भूमेश

फोटो संख्या:60- भूमेश

फोटो संख्या:60- भूमेश

फोटो संख्या:60- भूमेश

फोटो संख्या:60- भूमेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article