फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The matter of mutual dispute between officials of canal department reached the court of Irrigation Minister.

Mahendragarh-Narnaul News: नहरी विभाग के अधिकारियों की आपसी कहासुनी का मामला सिंचाई मंत्री के दरबार में पहुंचा

Thu, 09 May 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
The matter of mutual dispute between officials of canal department reached the court of Irrigation Minister.
फोटो संख्या:73- सिंचाई मंत्री डॉ. अभय के आवास पर खड़े कर्मचारी--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़ नहरी विभाग के कर्मचारियों की पेयजल की समस्या व कार्यकारी अभियंता के बीच हुई खींचतान का मामला बुधवार को सिंचाई मंत्री के दरबार में पहुंच गया। बुधवार को कार्यकारी अभियंता अजेंद्र सिंह सिहाग, एसडीओ सुरेंद्र कुमार जांगड़ा सहित नहरी विभाग के कर्मचारी सुबह अधीक्षक अभियंता नारनौल राजेश कुमार के कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

कार्यालय में अधीक्षक अभियंता के समक्ष दोनों ने ही अपना पक्ष रखा। इसके बाद एसडीओ सुरेंद्र कुमार जांगड़ा के नेतृत्व में कर्मचारी सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के निवास पर पहुंचे और उनके समक्ष पेयजल की समस्या रखने के साथ-साथ अधिकारी द्वारा की गई अभद्रता से अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके उपरांत सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने कर्मचारियों को पेयजल समस्या के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। वहीं अधीक्षक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और अन्य कर्मचारियों की बात सुनी। कर्मचारियों की मुख्य समस्या पेयजल को लेकर थी जिसपर उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कहा है। जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कर्मचारियों के साथ की गई अभद्रता के लिए लिखित शिकायत दी गई, जिस पर उन्होंने विभागीय नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। सिंचाई मंत्री एवं अधीक्षक अभियंता के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर काम पर आने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी कर्मचारी दोपहर बाद महेंद्रगढ़ कार्यालय पहुंचे और काम शुरू कर दिया।

-----------
यह था मामला
बता दें कि आठ माह से पेयजल की समस्या से परेशान कर्मचारी जब एसडीओ सुरेंद्र की अध्यक्षता में अधीक्षक अभियंता के कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कर्मचारियों ने अधीक्षक अभियंता पर अभद्रता और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए थे। कर्मचारियों ने विभाग कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। कर्मचारियों का कहना था कि नहर काॅलोनी में आठ माह से पेयजल की समस्या से अधिकारियों व कर्मचारियों के 20 से अधिक परिवार परेशानी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed