{"_id":"62191e972e3ed2445c442157","slug":"the-main-accused-of-nagli-rto-gang-arrested-for-six-years-in-two-states-was-recovering-from-the-drivers-narnol-news-rtk6394968123","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगली आरटीओं गिरोह का मुख्य आोरोपी गिरफ्तार, छह साल से दो राज्यों में कर रहे थे वाहन चालकों से वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगली आरटीओं गिरोह का मुख्य आोरोपी गिरफ्तार, छह साल से दो राज्यों में कर रहे थे वाहन चालकों से वसूली
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद किया गया सामा। संवाद
- फोटो : Narnol
नकली आरटीओ बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के मामले में सीआईए की पुलिस ने वीरवार को तीसरे आरोपी को जयपुर से मंगलम सिटी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गांव कलोठड़ा, जिला झुंझुनू, राजस्थान का रहने वाला शक्ति सिंह है। इससे पहले सीआईए ने गिरोह के दो सदस्यों जिला नागौर राजस्थान के भूपेंद्र उर्फ बबलू और जिला झज्जर, हरियाणा निवासी धमेंद्र की गिरफ्तारी कर चुकी है।
आरोपी यह कार्य छह साल से कर रहे थे। उनके पास से दो राज्यों की आरटीए विभाग की नकली रशीद, बोलेरो गाड़ी, आरटीए विभाग का बैज, ड्रेस, गाड़ी में इस्तेमाल की जाने वाली एलईडी, नीली बत्ती बरामद हुई है। तीनोें आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया।
मुख्य आरोपी राजस्थान के आरटीए विभाग में था कर्मचारी
नकली आरटीओ गिरोह के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह ने राजस्थान के आरटीए विभाग में कुछ दिन काम किया था। इसके बाद वह टीम बनाकर छह साल से दो राज्यों में वाहन चालकों से अवैध वसूली का काम शुरू कर दिया। यह खुलासा शुक्रवार को तीनों आरोपियों का रिमांड पूरा होने के बाद हुआ है। सीआईए की टीम ने पिछले चार दिन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यूं चलता था नकली पर्ची बनाने का खेल
नकली आरटीओ वाहन मालिकों पर पहले दबाव डालते थे फिर पर्ची काटकर थमा देते थे। अधिकांश मामलों में वाहन चालकों से नकदी ली जाती थी। आरोपी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर से लेकर हरियाणा के झज्जर, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में पर्ची काट वाहन चालकों को वसूली करने का काम कर रहे थे। इसकी शिकायत एक सप्ताह पहले एमवीओ सुमन द्वारा महेंद्रगढ़ एवं कनीना थाने में क गई थी।
नकली आरटीओ मामले में मुख्य आरोपी को वीरवार को जयपुर के मंगलम सिटी से गिरफ्तार किया गयाहै। जबकि दो आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के बाद शुक्रवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस जांच में अन्य आरोपियों की भी पहचान की गई है। आरोपियों पर राजस्थान व हरियाणा के अन्य थानों में पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हैं। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उमर मोहम्मत, सीआईए प्रभारी।

नकली आरटीओ बनकर वसूली करने वाले आरोपी स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ पुलिस की गिरफ्तर में। संवाद- फोटो : Narnol