फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The lives of over 50,000 people will be made easier, and unpaved roads will be paved.

Mahendragarh-Narnaul News: 50 हजार से अधिक आबादी की राह होगी सुगम, कच्चे रास्ते होंगे पक्के

Fri, 06 Feb 2026 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The lives of over 50,000 people will be made easier, and unpaved roads will be paved.
फोटो 23रेनू बाला, सरपंच नांगल काठा।
नारनौल। अब राजस्थान के सीमावर्ती गांवों की सड़कें भी पक्की होंगी। इसको लेकर पंचायती राज विभाग ने नांगल चौधरी, अटेली और नारनौल विधानसभा में 10 से अधिक सड़कों का टेंडर जारी किया है। इनमें कुछ तो ऐसी सड़क है जो अब तक कभी बनी ही नहीं थी।
विज्ञापन

ऐसे में इन सड़कों के बनने से 50 हजार से अधिक आबादी को फायदा होगा। हालांकि अभी धरसूं से खोड़मा तक सड़क मार्ग करीब एक साल से टूटी पड़ी है लेकिन इसकी तरफ ध्यान प्रशासन नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन राजस्थान से लेकर नांगल काठा, चिंडालिया, बापडोली सहित अनेक गांवों से नारनौल आने वाले वाहन चालकों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटेली विधानसभा के राता कलां गांव में 31.83 लाख, थाना गांव में 24.92 लाख, रघुनाथपुरा 31.16 लाख, बलाहा कला में 48.52 लाख रुपये में सड़क मार्ग बनाया जाएगा। ढाणी चीमा पीडब्ल्यूडी रोड से लालेहड़ा पोंड तक 30.80 लाख और एनएच 148बी से सुरेश फौजी के घर तक करीब 33 लाख में सड़क बनाई जाएगी।



भुंगारका रोड से सिरोही बहाली काकड़ तक बनेगी सड़क


पंचायती राज विभाग की तरफ से भुंगारका रोड से सिरोही बहाली काकड़ तक 20.17 लाख रुपये में सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा भुंगारका इकबालपुर नंगली रोड से शिमली तक सड़क मार्ग बनाया जाएगा जिस पर 34.47 लाख रुपये खर्च होंगे।



नांगल काठा से चुडिना बॉर्डर तक बनेगी सड़क
नांगल काठा से राजस्थान के चुडिना गांव के बॉर्डर तक 81.03 लाख रुपये में सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क अब तक कच्चा ही था जिसकी वजह से दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब यह मार्ग पक्का होने से चुडिना सहित अन्य गांवों में जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।



बलाहां खुर्द से नावता बॉर्डर तक बनेगी सड़क


बलाहां खुर्द से राजस्थान बॉर्डर पर स्थिति नावता गांव तक 56.42 लाख में सड़क निर्माण करवाया जाएगा। अभी यह सड़क टूटी हुई थी जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा सिरोही बहाली स्कूल से अकबरपुर काकड़ तक 40.83 लाख में भी सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।



बॉक्स



नांगल काठा गांव की नदी से होते हुए यह मार्ग चुडिना की तरफ जाता है। इसके निर्माण के लिए लगातार ग्रामीणों की तरफ से मांग उठाई जा रही थी।-ग्रामीण सुमेर सिंह, नांगल काठा



बॉक्स

नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव के सामने नांगल काठा में नदी से होते हुए चुडिना बॉर्डर तक सड़क निर्माण करवाने की मांग रखी गई थी। अब इस सड़क मार्ग का टेंडर जारी हो गया है।-बलजीत यादव, सरपंच प्रतिनिधि, नांगल काठा


बॉक्स

यह मार्ग कच्चा होने से दुपहिया वाहन चालक आवागमन नहीं कर पाते थे, अब यह सड़क बनने से कई गांवों काे लाभ होगा।-ग्रामीण, राजकुमार, नांगल काठा

बॉक्स

नांगल काठा से चुडिना बॉर्डर तक सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा। यह मार्ग करीब एक किलोमीटर का है। इस सड़क मार्ग की ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे।-सरपंच, रेनू बाला, नांगल काठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed