फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The life events of Maharaja Agrasen were described in detail.

Mahendragarh-Narnaul News: अग्रसेन महाराज के जीवन प्रसंगों का किया विस्तार वर्णन

Sun, 18 Jan 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The life events of Maharaja Agrasen were described in detail.
फोटो नंबर-16अग्रवाल सभा में अग्र भागवत कथा का श्रवण करती महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। अग्रवाल सभा भवन में आयोजित अग्र भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा व्यास श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी महाराज ने अग्र महाराज के जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्री अग्रसेन जी की एक पुत्री ईश्वरी भी थी जिनका विवाह काशी राज के पुत्र महेश के साथ हुआ।
विज्ञापन

महेश ने आगे चलकर मोक्ष मार्ग अपनाया और धर्म के मार्ग पर अग्रसर हुए।कथा व्यास ने बताया कि श्री अग्रसेन जी ने 18 यज्ञों का संकल्प लेकर 18 ऋषियों को आमंत्रित किया और अपने पुत्रों को 18 गोत्रों में विभाजित कर अलग-अलग राज्यों का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने क्षत्रिय वंश का त्याग कर वैश्य वर्ण को अपनाया और अपनी प्रजा तथा पुत्रों को व्यापार व कृषि के माध्यम से समाज की उन्नति करने का संदेश दिया।
महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी महाराज ने बताया कि श्री अग्रसेन जी ने माता लक्ष्मी को शक्ति रूप में प्रकट कर इंद्र का मान मर्दन किया, जिससे धर्म और न्याय की स्थापना हुई। साथ ही श्री अग्र भागवत में सुदामा शाकुंतल ब्राह्मण के कष्टों का निवारण कर न्याय की परंपरा का भी उल्लेख किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री अग्रसेन महाराज का संपूर्ण जीवन 108 वर्षों का रहा। जीवन के अंतिम चरण में उन्होंने मोक्ष की प्रार्थना करते हुए अपने शरीर को त्याग कर मुक्ति प्राप्त की। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रवचन सुने और धार्मिक वातावरण में जयकारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed