फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The last lunar eclipse of the year will take place on the 7th

Mahendragarh-Narnaul News: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण सात को लगेगा

Fri, 05 Sep 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The last lunar eclipse of the year will take place on the 7th
फोटो 1धर्मपाल शर्मा जिला संयोजक हरियाणा विज्ञान मंच महेंद्रगढ़।
नारनौल। हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक जिला महेंद्रगढ़ धर्मपाल शर्मा ने बताया कि सात सितंबर का दिन भारत सहित पूरी दुनिया के लिए विशेष खगोलीय घटना का साक्षी बनने जा रहा है। सात सितंबर को इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा।
विज्ञापन


भाद्रपद की पूर्णिमा के दिन लगने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता, पूणे, लखनऊ, हैदराबाद व चंडीगढ़ में नजर आएगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, न्यूजीलैंड, फिजी दीप समूह और अंटार्कटिका के कुछ भागों में नजर आएगा। इस दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जब पृथ्वी की पूरी छाया चंद्रमा को ढक लेती है तो गहरा लाल रंग का दिखाई देता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसे ब्लड मून चंद्र ग्रहण भी कहते हैं। इस अद्भुत घटना का भारतीय समय के अनुसार सात सितंबर की रात के 8.58 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर सुबह के 2.25 मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण 11.41 पर पूर्ण ग्रहण होगा। चंद्रमा का रंग लाल दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण की अवधि 5.27 मिनट की होगी। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते हैं जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी पर छाया में आ जाता है। ऐसा तभी होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हो। चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। यह चंद्र ग्रहण में पहले काले फिर धीरे धीरे लाल रंग में तब्दील हो जाएगा । उन्होंने कहा कि ग्रहण के दिन बच्चों को डराना नहीं चाहिए और न डरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed