फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The last 20 villages will get ample water

Mahendragarh-Narnaul News: अंतिम छोर के 20 गांवों को मिलेगा भरपूर पानी

Tue, 26 Nov 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The last 20 villages will get ample water
फोटो संख्या:53- कुराहवटा पंप हाउस--संवाद
महेंद्रगढ़। सिंचाई विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ कैनाल के अंतिम छोर तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। महेंद्रगढ कैनाल पर तीन पंप हाउस बनेंगे और तीन पुराने पंप हाउस पर दो-दो नई मोटर लगाई जाएगी। सिंचाई विभाग के 12 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद महेंद्रगढ़ कैनाल के अंतिम छोर तक आसानी से नहरी पानी पहुंच सकेगा। वहीं करीब 20 गांवों को नहरी पानी का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि महेंद्रगढ जिले में जब नहरी पानी आया था, तब इन पंप हाउस का निर्माण किया गया था। इन पंप हाउस में पानी लिफ्टिंग की क्षमता काफी कम हो गई है। वहीं पंप हाउस की मोटर में भी कई बार तकनीकी समस्याएं आ जाती हैं। इससे महेंद्रगढ़ कैनाल के अंतिम छोर पर पर्याप्त नहरी पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इसी को देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से प्रत्येक गांव में नहरी पानी पहुंचाने के लिए नए प्रोजेक्ट तैयार किए गए है।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ कैनाल कुराहवटा के पंप हाउस एमडी-1, खातोद में एमडी-2 और निंबी पंप हाउस एमडी-3 पर दो-दो नई मोटर लगाई जाएगी। साथ ही पंप हाउस का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा खैरोली में पंप हाउस एमडी-4, बैरावास में एमडी-5 व गड़ानिया में एमडी-6 नया पंप हाउस बनाया जाएगा। इस सब पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिंचाई विभाग की ओर से इन प्रोजेक्ट के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब एक वर्ष का समय लगेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद महेंद्रगढ़ कैनाल में 155 क्यूसेक की जगह 175 क्यूसेक पानी चल सकेगा। वहीं कैनाल के अंतिम छोर में 30.81 क्यूसेक नहरी पानी पहुंच सकेगा। महेंद्रगढ़ कैनाल में नहरी पानी की क्षमता बढ़ने के बाद करीब अंतिम छोर के 20 गांवों को लाभ मिलेगा। एक माह में शुरू करवाया दिया जाएगा।

---------------
वर्जन...
प्रोजेक्ट पर करीब 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दोनों प्रोजेक्ट के टेंडर लगा दिए गए हैं। जल्द ही नए पंप हाउस का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पंप हाउस का निर्माण में एक वर्ष का समय लगेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद महेंद्रगढ़ कैनाल में 50 क्यूसेक अतिरिक्त जलापूर्ति हो पाएगी।-मंजीत यादव, कनिष्ठ अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed