फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The land of Nangal Chaudhary presented an example of unity: Brijendra

नांगल चौधरी की धरती ने एकता की मिसाल पेश की : बृजेंद्र

Wed, 12 Nov 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The land of Nangal Chaudhary presented an example of unity: Brijendra
फोटो 19सद्भाव यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते बृजेन्द्र सिंह।स्रोत प्रवक्ता - फोटो : अ​भिषेक। फाइल फोटो
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में सद्भाव यात्रा के दूसरे दिन लुजोता गांव से शुरू की गई। सद्भाव यात्रा के दूसरे दिन भी कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी ने दूरी बनाकर रखी। वहीं प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी यात्रा में शामिल नहीं हुए। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि नांगल चौधरी की धरती ने एकता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन

इसके बाद नांगल दर्गु, मूसनोता, सीएनजी पंप मुख्य मार्ग, गांबड़ी-सरेली, पवेरा होते हुए निजामपुर पहुंची। यात्रा का रात्रि विश्राम सीएल फार्म, नारनौल शहर में रखा गया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद एवं कांग्रेस विदेशी मामले विभाग के उपाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने राम सिंह प्रधान के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा में पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतबीर झुकिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजवंती यादव, महिला जिला अध्यक्ष (जींद) लाजवंती ढिल्लों, राम सिंह धाकड़, बलदेव चहल, पूर्व आईएएस राजीव दहिया, दलबीर गांधी, महलाराम, ताराचंद, चंद्र प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेंद्र सिंह ने कहा कि नांगल चौधरी की धरती ने आज भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की है। यात्रा का नारा कांग्रेस का हाथ, भाईचारे के साथ यहीं से सार्थक होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां समाज में भेदभाव और विभाजन को बढ़ावा देती हैं जबकि कांग्रेस समाज को जोड़ने की राजनीति करती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि सर छोटूराम जी कहा करते थे ऐ भोले किसान, बोलना सीख और दुश्मन को पहचान। आज का किसान भी अपनी आवाज बुलंद करे और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हो।

नांगल चौधरी के जाट धर्मशाला में जाट सभा के प्रधान जोगिंदर, रामनिवास, विजय सिंह, ईश्वर सिंह, अशोक चौधरी,कुलदीप छिल्लर ने श्री बृजेन्द्र सिंह को चांदी की गदा भेंटकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed