{"_id":"68d823dc153110d8050a98f1","slug":"the-killing-of-the-demon-virad-was-staged-in-the-ramlila-of-chanduwada-narnol-news-c-196-1-nnl1003-130284-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चांदुवाड़ा की रामलीला में राक्षस विराद वध का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चांदुवाड़ा की रामलीला में राक्षस विराद वध का हुआ मंचन
Sun, 28 Sep 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
फोटां नंबर-05चांदुवाड़ा की रामलीला देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
नारनौल। श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा की ओर से आयोजित रामलीला में अत्री मिलन, विराद वध और गुरु-चेला प्रसंग का मंचन किया। रामलीला के कोषाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने बताया कि वन विचरण के दौरान प्रभु श्रीराम कई राक्षसों का संहार कर ऋषि-मुनियों को भयमुक्त करते हैं।
मायावी राक्षस विराद का वध और सती अनसुइया द्वारा सीता को पति धर्म की शिक्षा देकर दिव्य वस्त्र प्रदान करने की लीला का मंचन दिखाया गया। मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम की जयकारों से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा प्रधान एडवोकेट पीसी गुप्ता, अध्यक्ष बजरंग लाल चौधरी व राजेश चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि कमल संघी, डॉ. मुकेश बंबोरिया, डॉ. सुरेंद्र मित्तल व डॉ. मेघा मित्तल रही। इस अवसर पर संरक्षक शिंभु दयाल गर्ग, नरेंद्र जैन, विष्णु शर्मा व बलवान सैनी आदि मौजूद रहे।
निर्देशक मनोज वर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने अपने किरदार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राम की भूमिका दीपक हरित, सीता का अभिनय राजेश सोनी, लक्ष्मण का अनिल चौहान, गुरु वशिष्ठ का सत्यम वर्मा, कैकेयी का रोहित वालिया, कौशल्या का विकास चौहान, सती अनसूइया का रामनिवास, अत्रि का डॉ. राधेश्याम, राक्षस विराद का बलवंत सैनी, ऋषि अगस्त्य का मनमोहन सोनी और सुतीक्षण का नरेश बादल ने जीवंत अभिनय किया।