फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The 'Katha Gyan Yagya' commenced with a 'Kalash Yatra' featuring 250 women.

Mahendragarh-Narnaul News: 250 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ कथा ज्ञान यज्ञ

Sun, 19 Jul 2026 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The 'Katha Gyan Yagya' commenced with a 'Kalash Yatra' featuring 250 women.
फोटो संख्या:65- श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पूजा करते श्रद्धालु----स्रोत- आयोजक
कनीना। क्षेत्र के ठाकुरजी मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। मथुरा-वृंदावन से पहुंचे महंत पूर्ण देव महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान अच्छी बारिश, अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन

कथा के यजमान पवन कुमार शर्मा, सरोज देवी, दीपक, ज्योति, अभय, अनु, राजकुमार, बीना, जितेंद्र और उजाला ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर कथा आयोजन का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पूजा के बाद महंत पूर्ण देव महाराज ने कलश यात्रा को रवाना किया। यात्रा में करीब 250 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश और नारियल लेकर मंदिर से निकलीं और विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कथा स्थल पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के पहले दिन महंत पूर्ण देव महाराज ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और जीवन को सही दिशा मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से कथा श्रवण करने का आह्वान किया।
आयोजन में श्रद्धालुओं ने मथुरा-वृंदावन की दिव्य झांकियों के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर पुजारी कंवर सेन वशिष्ठ सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed