फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The increasing crowd in the city during the festive season, the situation of jam remains throughout the day on the roads fed up with the encroachment of shopkeepers.

त्योहारी सीजन में शहर में बढ़ रही भीड़, अतिक्रमण से तंग हुई सड़कों पर दिनभर रहती है जाम की स्थिति

Wed, 27 Oct 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The increasing crowd in the city during the festive season, the situation of jam remains throughout the day on the roads fed up with the encroachment of shopkeepers.
शॉपिंग कांप्लेक्स महेंद्रगढ़ में दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। त्योहारी सीजन के चलते शहरवासियों को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका द्वारा योजनाएं तो बनाई जाती हैं लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं किया जाता। दो सप्ताह पूर्व भी नपा द्वारा दुकानदारों के अतिक्रमण को रोकने व बेतरतीब खड़े वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए शहर के बाजारों में पीली पट्टी लगाने तथा दुकानदारों को जागरूक करने की योजना बनाई थी। लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होने से दुकानदारों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं इस वजह अच्छी खासी सड़कों की चौड़ाई भी अतिक्रमण से तंग हो गई है।
विज्ञापन

- जिम्मेदारों की लापरवाही से बढ़े हौसले
जिम्मेदारों द्वारा अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। उस समय तो दुकानदार भी अपने सामान को अंदर रख लेते हैं लेकिन कुछ दिन बाद से ही वही स्थिति बन रही है। अतिक्रमण के कारण 20-20 फुट की सड़कें भी सिमट कर महज 10 फुट तक रह जाती हैं।
विज्ञापन

- यहां सबसे अधिक समस्या
शहर के बालाजी चौक, शॉपिंग कांपलेक्स, शंकर मार्केट, गांधी मार्केट, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, सिनेमा रोड, मसानी चौक, गोशाला रोड, आजाद चौक, सब्जी मंडी रोड पर दुकानों के बाहर अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां दुकानदारों के साथ-साथ अपने कार्यों से आने वाले लोग भी अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े कर रहे हैं जिसके कारण सड़कें तंग हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जल्द लगाई जाएगी पीली पट्टी
शहर के मुख्य बाजारों में नपा द्वारा पीले रंग की पट्टी लगाई जाएगी। इस पट्टी से बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों व वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। त्योहारी सीजन में भीड़ बढ़ने से लोगों को परेशानी न हो इसके लिए दुकानदारों को भी जागरूक किया जाएगा। - प्रदीप कुमार, नपा सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed