महेंद्रगढ़। आयुष विभाग हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला, योग कार्डिनेटर डॉ. सतीश व डॉ. सुमन के मार्गदर्शन में योगशाला जांजड़ियावास में ध्यान शिविर का आयोजन किया।कैप्टन मुरारी लाल ने जीवन में योग एवं ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। योग सहायक सुनील देवी ने सभी बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को ओउम का उच्चारण प्राणायाम और ध्यान करवाते हुए इसके महत्व के बारे में जागरूक किया। शिविर में माता कृष्णा, हैड मास्टर शांति देवी, हेड मास्टर ताजबीर, अशोक, पंच सुनीता, सलोनी, बबली, पूनम, गीता सहित महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे। संवाद