फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The idol of Ganpati Bappa will come from Lalbagh in Maharashtra and be installed.

Mahendragarh-Narnaul News: महाराष्ट्र के लालबाग से आकर विराजमान होगी गणपति बप्पा की प्रतिमा

Thu, 05 Sep 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 05 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
The idol of Ganpati Bappa will come from Lalbagh in Maharashtra and be installed.
नारनौल। शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां अब जोरों पर चल रही हैं। इस बार गणेश चतुर्थी सात सितंबर को है और उसी दिन गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर गणेश उत्सव कार्यक्रम 10 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन

वैसे तो शहर में अनेक स्थानों पर गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है, लेकिन इनमें सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र सत्यनारायण मंदिर पुस्तक गली व छोटा-बड़ा तालाब रहता है। पुस्तक गली सत्यनारायण मंदिर में सबसे पहले गणेश उत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। यह शुरूआत 28 साल पहले महाराष्ट्र से सर्राफा का काम करने आए कारीगरों द्वारा की गई थी। उसके बाद आज शहर में अनेक स्थानों पर आयोजन किया जा रहा है। सत्यनारायण मंदिर में श्री गणेश उत्सव मंडल द्वारा गणेशजी की प्रतिमा भी महाराष्ट्र के लाल बाग से मंगवाई गई है। वहीं दूसरी ओर श्री गणपति उत्सव मंडल द्वारा 13वां गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गणेश उत्सव को लेकर टैंट व दूर तक रोशनी के लिए लाइटों के लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान छोटा-बड़ा तालाब पर 15 सितंबर को भंडारा व 17 सितंबर को जागरण व झांकियों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर को सभी स्थानों से गणेशजी की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


सत्यनारायण मंदिर में श्री गणेश उत्सव को लेकर की बैठक
श्री गणेश उत्सव मंडल द्वारा मंगलवार देर शाम सत्यनारायण मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवनियुक्त प्रधान मुकेश सोनी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया, जिसमें सागर पाटिल को उपप्रधान, ललित सोनी को सचिव तथा राजेश सोनी को खजांची पद सौंपा गया। वहीं सुनील पाटिल व गोविंद यादव को इस मंडल का मार्गदर्शक बनाया गया। इसके तहत श्री राधा नाम संकीर्तन, सुंदरकांड का पाठ व विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुनील पाटिल, गोविंद यादव, ललित, सागर, राजेश, निखिल, निक्कू, अभिजीत, अतुल, माखन व चेतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed