फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The hopes of the area residents were broken...there was hope for a big announcement from the Union Home Minister.

Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्रवासियों की टूटी उम्मीदें...केंद्रीय गृहमंत्री से थी बड़ी घोषणा की आस

Thu, 18 Jul 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 18 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The hopes of the area residents were broken...there was hope for a big announcement from the Union Home Minister.
फोटो संख्या: 62 हकेंवि में आयोजित बीसी सम्मान सम्मेलन के दौरान मंच पर उप​स्थित मुख्य अति​थि व प
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित बीसी सम्मान सम्मेलन को लेकर क्षेत्र के लोगों को उम्मीदें थी कि केंद्रीय गृहमंत्री महेंद्रगढ़ क्षेत्र में आ रहे हैं तो कोई बड़ी घोषणा होगी। यह कार्यक्रम तो महज पिछड़ा वर्ग के वोटबैंक को साधने का प्रयास मात्र ही रहा। जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पंचायतों के हिसाब-किताब को लेकर प्रदेश के छह गांवों का जिक्र किया तो जिले के गांव कोरियावास का जिक्र हुआ था। क्षेत्र के लोग इंतजार कर रहे थे कि केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा जिले में कोई बड़ी सौगात दी जाएगी। भाजपा का यह कार्यक्रम केवल प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को साधने तक सीमित रहा।
विज्ञापन

बीसी सम्मान सम्मेलन में की गई घोषणाओं व पिछड़ा वर्ग के हितों के दायरे में जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों की करीब 4.50 लाख की आबादी शामिल है। अगर वोटबैंक की बात की जाए तो करीब एक लाख पांच हजार के आसपास है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को हुए सम्मेलन के माध्यम से ही पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमिलेयर की आय सीमा को छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये वार्षिक करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, जिसमें वेतन व कृषि आय को नहीं जोड़ा जाएगा। वहीं पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के लिए बीसी-ए वर्ग में आठ प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान था। अब बीसी-बी वर्ग के लिए भी पांच प्रतिशत आरक्षण लागू करने से जिले की करीब 4.50 लाख की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विकास को लेकर नहीं की कोई घोषणा
सम्मेलन के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार खूब गर्म है। लोगों का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय नेताओं व प्रदेश के शीर्ष नेताओं को क्षेत्र के विकास को लेकर कोई बड़ी घोषणा करानी थी। यह आयोजन महज वर्ग विशेष के वोटबैंक को साधने तक सीमित रहा। लोगों को उम्मीद थी कि इस सम्मेलन के माध्यम से आईएमटी खुडाना, अहीर बाहुल्य क्षेत्र में अहीर रेजिमेंट काे लेकर कोई प्रतिक्रिया, हकेंवि के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सहित कोई बड़ी घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन कोई सौगात नहीं देने मिलने से यह सम्मेलन लोगों के लिए एक कार्यक्रम की तरह ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed