फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The hive of trouble... causing great pain

Mahendragarh-Narnaul News: आफत का छत्ता... दे रहा बड़ा दर्द

Sat, 22 Mar 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 22 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The hive of trouble... causing great pain
फोटो संख्या:55- कृ​षि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में पेड पर लगे मधुमक्खी का छते-संवाद
महेंद्रगढ़। एक सप्ताह से जिले में जंगली मधुमक्खियों के हमले का सिलसिला नहीं थम रहा है। चार घटनाओं में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 11 गंभीर हालत में हाई सेंटर के लिए रेफर भी किए गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे नागरिक अस्पताल में मधुमक्खियों के हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई। दो सफाई कर्मचारियों व एक जांच कराने आए व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद नागरिक अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। अचानक हमले में गांव खातोद निवासी विकास, अस्पताल के सफाई कर्मचारी बृजमोहन व सोनू घायल हो गए। घायलों को भर्ती कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

15 मार्च को ढोसी की पहाड़ी पर 40 लोगों को घायल कर दिया था। हमले में 70 वर्षीय भोलाराम को 100 से अधिक मधुमक्खियों ने काट लिया था। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक रेफर करना पड़ा था। वहीं 14 मार्च को नारनौल के गांव नांगल शालू में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे 50 लोगों पर हमला कर दिया था। इसमें से 11 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। शुक्रवार को भी सदर थाने में शिकायतें लेकर आए 15 लोगों व स्टाफ सदस्य भी हमले में घायल हुए थे जिनमें से चार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती कराना पड़ा था। शनिवार को भी नागरिक अस्पताल में चार लोगों को काट लिया था।

फोटो संख्या:55- कृषि विज्ञान केंद्र  महेंद्रगढ़ में पेड पर लगे मधुमक्खी का छते-संवाद

फोटो संख्या:55- कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में पेड पर लगे मधुमक्खी का छते-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed